लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी तेज़

उत्तराखंड देहरादून
लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी तेज़,
सागर मलिक

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग 31 अगस्त को न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारम्भिक परीक्षा-2023 आयोजित करेगा।
यह परीक्षा जनपद देहरादून के 19 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें 8314 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा संचालन के लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

उधर, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून द्वारा भी 31 अगस्त को फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक और वैज्ञानिक सहायक पदों की प्रतियोगी परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा जनपद देहरादून के 22 केन्द्रों पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। इसमें 9462 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा ने गुरुवार को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में कड़ी फिस्किंग की जाए, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में न लाया जाए, समय पर परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराई जाए और सभी केंद्रों का निरीक्षण किया जाए। साथ ही आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आयोग प्रतिनिधियों ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों का फोटोकॉपी रूम सील रहेगा, प्रश्नपत्र निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही खोले जाएंगे और सभी केंद्र व्यवस्थापक पूर्व निरीक्षण कर परीक्षा गाइडलाइन का पालन करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनएसजीआरआरयू की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना को सम्मानित किया

Sat Aug 30 , 2025
सागर मलिक श्री दरबार साहिब में आयोजित हुआ सम्मान कार्यक्रम देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल आॅफ हयूमेनिटीज एंड सोशल सांइसेज की मेधावी छात्रा हंसिका सक्सेना ने भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और उत्तराखण्ड की बेटियों का नाम रोशन किया। नई […]

You May Like

advertisement