पूनम सिंह ने लखनऊ में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

पूनम सिंह ने लखनऊ में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

रायबरेली। सामाजिक सरोकारों से जुड़ीं पूनम सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व और समाजवादी विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी के साथ मिलकर जनसेवा का संकल्प लिया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूनम सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाला संगठन है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें संगठन से जुड़कर जनता के बीच काम करने का अवसर मिला है।

पूनम सिंह ने कहा कि वह महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

सदस्यता ग्रहण के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पूनम सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेपाल त्रासदी पर श्रद्धांजलि सभा अगस्त अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली द्वारा नेपाल

Sat Aug 29 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत नेपाल त्रासदी पर श्रद्धांजलि सभा अगस्त अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली द्वारा नेपाल में आई भीषण त्रासदी पर श्रद्धांजलि सभा की, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि नेपाल में 26 अगस्त को हुई भीषण त्रासदी […]

You May Like

Breaking News

advertisement