राष्ट्र व समाज के साथ मानवता की सेवा करने का संदेश देने वाला रहा संत बाबा मान सिंह का जीवन : नवीन जिंदल

पिहोवा, प्रमोद कौशिक 12 सितंंबर : गुरुद्वारा सचखंड ईशर दरबार जुरासी में संत बाबा ईशर सिंह की 50वीं बरसी पर तीन दिवसीय सालाना धार्मिक समागम आज से शुरू हुआ। कार्यक्रम में सांसद नवीन जिंदल ने हिस्सा लेकर माथा टेका। उन्होंने कहा कि संत बाबा मान सिंह के जीवन से उन्हें बेहद प्रेरणा मिली। संत बाबा मान सिंह जो राह दिखा कर गए। वे उसका अनुसरण करके यहां के लोगों की सेवा करना चाहते हैं।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि जब भी देश में कोई प्राकृतिक आपदा आई। संत बाबा मान सिंह ने हमेशा कार सेवा के जरिए लंगर लगाकर पीडि़तों की मदद की। क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा के लिए अकेडमी की स्थापना, लड़कियों के लिए नर्सिंग कॉलेज, चैरिटेबल अस्पताल स्कूल आदि उनकी इस क्षेत्र को देन हैं। उन्होंने कहा कि बाबा मान सिंह देश और समाज के प्रति प्रोग्रेसिव सोच के संत थे। बाबा मणि सिंह ने कहा कि ब्रहमलीन संत बाबा मान सिंह का जिंदल परिवार से बेहद लगाव रहा है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, जगत सिंह चंडीगढ़ फॉर्म, गुरिंदरजीत सिंह नत,भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता शर्मा, मन की बात प्रमुख हन्नु चक्रपाणि, बाबा मणि सिंह, राव वीरेंद्र सरपंच, विकास गर्ग, दीपक अत्री, सुशील बंसल, साधु सैनी, सिकंदर बाखली आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू की बहुभाषी अनुवाद कार्यशाला ज्ञान, संस्कृति और साहित्य का संगम

Sat Sep 13 , 2025
तीन दिवसीय बहुभाषी अनुवाद कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 12 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में पंजाबी विभाग द्वारा साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय बहुभाषी अनुवाद कार्यशाला अपने तीसरे और अंतिम दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला […]

You May Like

Breaking News

advertisement