थाना बारादरी पुलिस द्वारा बडे स्तर पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 03 शातिर अभियुक्तों को 1.439 किलोग्राम स्मैक व 552 ग्राम चरस/सुल्फा व एक मो0सा0 टीवीएस स्पोर्टस सहित किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत थाना बारादरी पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में 99 बीघा ग्राउण्ड के पास मोटर साईकिल के साथ खडे से 03 व्यक्तियो को रोकने का इशारा किये जाने पर मो0सा0 छोडकर अंधेरे में ग्राउण्ड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा दौड कर 03 शातिर अभियुक्तगण 1. फारुख पुत्र अनीस निवासी ग्राम भिण्डोलिया थाना बिथरीचैनपुर जनपद बरेली उम्र करीब 40 वर्ष 2. शकील पुत्र अनीस निवासी ग्राम भिण्डोलिया थाना बिथरीचैनपुर जनपद बरेली उम्र करीब 25 वर्ष 3. मसूद हुसैन पुत्र मकबूल हुसैन निवासी ग्राम स्लिपर रोड लेवर कालोनी सीबीगंज थाना सीबीगंज जनपद बरेली उम्र करीब 50 वर्ष को पकडा गया एवं सूचना देकर क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय महोदय को बुलाकर अभियुक्तों की तलाशी ली गयी तो तीनो अभियुक्तों के कब्जे से 1.439 किलोग्राम स्मैक व 552 ग्राम चरस/सुल्फा (अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 01 करोड 50 लाख रूपये) व परिवहन में प्रयुक्त एक मोटर साईकिल टीवीएस स्पोर्टस बरामद हुई। अभियुक्तों से बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 0663/2025 धारा 8/20/21 एन.डी.पी.एस एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में मुख्य अभियुक्त अफजाल एवं उसका लडका बिलाल तथा उसका दोस्त रिजवान फरार है, पुलिस टीम गठित कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है तथा एक टीम गठित कर नेपाल के किस रास्ते से माल लाया व ले जाया जाता है और किसके यहा से लाया जाता है, के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढौत्तरी की गयी है, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्तों से पूछने पर बताया कि यह माल अफजाल का है, जिसको अफजाल एवं उसके लडके बिलाल तथा उसका दोस्त रिजवान नेपाल जाकर रोडवेज बस से लाते है। नेपाल में इनको यह माल वीरजी नाम के व्यक्ति द्वारा प्रदान किया जाता है। यहां माल आने पर पकडे गये तीनो अभियुक्त के माध्यम से दिल्ली ,रामपुर तथा उत्तराखण्ड तक ग्राहक के अनुसार बेचा जाता है। इन लोगो के बीच में आपसी बात हमेशा व्हाट्सअप कालिंग से एवं कोडवर्ड में होती है जैसे स्मैक के लिए ग्रीन लेवल शब्द का इस्तेमाल किया जाता है चरस एवं सुल्फा के लिए ब्लैक डॉग का इस्तेमाल किया जाता है। मात्रा के लिए ग्राम के रूप में C का इस्तेमाल करते है अगर 05 बार C लिखेंगे तो वह मात्रा 500 ग्राम के बराबर होगी। अगर C/1 लिखेंगे तो वह मात्रा 50 ग्राम के बराबर होगी। अगर C*10 लिखेगे तो यह मात्रा 01 किलो के बराबर होगी । इसी तरह इनके अन्य कोड भी है जिससे यह ग्राहक तलाश करते है औऱ बेचते है। ग्राहक से सम्पर्क होने पर उसका मो0न0 भी कोडवर्ड के रूप उस जिले के आरटीओ के नम्बर को आधार मानकर सेव करते है जैसे कोई बदायूं का ग्राहक है तो उसे 2424 कोड फीड करते है । पकडे गये अभियुक्त मे से फारूख टैम्पू चालक है जो किराये पर लेकर टैम्पू चलाता है, टैम्पू से माल सप्लाई में किसी को शक न हो इसीलिए जहां भी माल सप्लाई करना होता है किराये का टैम्पू लेकर दिखावे के लिए कुछ सवारियां बैठाकर माल सप्लाई किया जाता है । यह माल मो0सा0 से लेकर पशुपति नाथ कालोनी स्थित किराये के कमरे पर जाना था जहां से ग्राहक को सप्लाई देनी थी कि पकडे गये। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंन्जय पाण्डेय, उप0नि0 सनी चौधरी चौकी इंचार्ज जगतपुर, उ0नि0 मोहित भारद्वाज, हे0का0 आशीष कुमार, का0 यश गौड़, का0 राजू आदि।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्रवाल सभा ने किया योगयोग जीवन जीने की कला है-उमानाथ अग्रवाल

Mon Jun 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्वाधान में रविवार को पुरानी घी मण्डी, आलमगिरीगंज स्थित शांति कुटीर धर्मशाला में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योगाचार्य मीना सोधी ने अग्रबंधुओं को योग कराया, पदाधिकारियों ने […]

You May Like

advertisement