राजस्व और नगरी निकाय के 100 अधिकारी- कर्मचारियों को लगेगा टीका


जांजगीर-चांपा। कोविड टीकाकरण के द्वितीय चरण का शुभारंभ सोमवार 8 फरवरी से होगा। द्वितीय चरण के प्रथम दिन राजस्व व नगरी निकाय के कुल 100 अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।


जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने बताया कि कोविड-19, टीकाकरण के द्वितीय चरण में राजस्व और नगरीय निकायों के अधिकारियों कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण का शुभारंभ जिला चिकित्सालय परिसर के टीकाकरण केंद्र में प्रातः 9 बजे से होगा।
जिला चिकित्सालय परिसर टीकाकरण केंद्र के लिए राजस्व विभाग के 50 और नगरीय निकाय के 50 अधिकारियों कर्मचारियों की सूची बनाई गई है। प्रथम चरण में छूटे हुए हेल्थ वर्कर्स का भी टीकाकरण जारी रहेगा। डाँ. लहरे ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के लिए 60 टीकाकरण केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। जिनमें से 35 केंद्र संचालित हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:-मुख्यमंत्री रावत ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए ये दिशा निर्देश

Sun Feb 7 , 2021
उत्तराखंड:-मुख्यमंत्री रावत ने आपदा ग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए ये दिशा निर्देश,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को जोशीमठ के रैणी क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न हुई भीषण आपदा के तुरन्त बाद आपदा स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा […]

You May Like

advertisement