अतरौलिया :संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने वाली विवाहिता का 100 सैया अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई जान ,पीड़िता ने दिया डॉक्टरों को धन्यवाद

संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने वाली विवाहिता का 100 सैया अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई जान ,पीड़िता ने दिया डॉक्टरों को धन्यवाद

विवेक जायसवाल की रिपोर्ट
अतरौलिया आजमगढ़ बता दें कि थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी राजेश चतुर्वेदी की पत्नी ज्योति 35 वर्ष ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया था, उसकी हालत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल उसे नजदीकी 100 सैया अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने जहर का सेवन किया है जिससे हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित महिला के लंबे इलाज के दौरान आज शनिवार को डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी। पीड़िता ने इलाज कर रहे डाक्टरों को धन्यवाद दिया ।पीड़ित का इलाज कर रहे 100 सैया अस्पताल के डॉक्टर अली हसन ने बताया कि पीड़िता का इलाज काफी जटिल था।पीड़िता ने जहर का सेवन किया था।पीड़िता का कई दिनों से इलाज चल रहा था और उसकी हालत में निरंतर सुधार होता गया। आज पीड़िता पूरी तरह से स्वस्थ हो गई और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।पीड़िता की आंखों में आंसू थे जो किसी दर्द को बयां कर रहे थे और पीड़िता ने सभी सहयोगी डॉक्टरों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उसकी जान बचाई।
वरिष्ठ संवाददाता विवेक जायसवाल की रिपोर्ट 9452717909

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेम और विश्वास का बंधन दर्शाता है भैया दूज का त्यौहार : ममता भटनागर

Sat Nov 6 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 प्रोफेसर कॉलोनी में हर्षोल्लास से मनाया भैया दूज का त्यौहार। कुरुक्षेत्र, 6 नवम्बर :- कुरुक्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी में भैया दूज का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रोफेसर कॉलोनी की शिक्षिका व समाजसेवी ममता भटनागर ने बताया […]

You May Like

advertisement