जांजगीर-चांपा, 05 अक्टूबर, 2021/ जिले में 1 जून से 04 अक्टूबर तक- 1153.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में- 1098.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जिले में सबसे ज्यादा बलौदा तहसील में 1316.2 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा तहसील जांजगीर में 945.8 मिलीमीटर दर्ज की गई । इसी प्रकार तहसील अकलतरा तहसील में –1307.6, नवागढ़- 1235.6, पामगढ़- 1121.3, चांपा- 1240.7, सक्ती- 1103.1, जैजैपुर- 1060.5, मालखरौदा – 1110.7, डभरा- 1265.5, शिवरीनारायण- 1149.3, बम्हनीडीह-1031.3, सारागांव- 976.9, और नया बाराद्वार तहसील में – 1283.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।