मास्क नहीं पहनने पर 1,189 प्रकरण दर्ज, 1,24,240 रूपए का लगा जुर्माना

  जांजगीर-चांपा, 22 जनवरी, 2022/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर कोविड-19, संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाया जा रहा है।  चौक चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नही पहनने वाले और प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड की कार्यवाही की जा रही है।  
     जिले के 15 नगरीय निकायों में 1 जनवरी 2022 से अब तक कुल 1156 प्रकरणों में 1 लाख 24 हजार 240 रूपये की अर्थदंड की राशि वसूल की गई है। इसी प्रकार कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर 2 प्रकरणों में 1 हजार रुपये की वसूली की गई है। नगर पालिका जांजगीर-नैला में 17,500 रूपये, चांपा में 15,400 रूपये, सक्ती में 40,500 रूपये, अकलतरा में 10,750 रूपये, नगरपंचायत डभरा में 12,950 रूपये, चन्द्रपुर 9,050 रूपये, अड़भार में 8,300 रूपये का अर्थ दंड वसूल किया गया है। अन्य नगरीय निकायों में भी कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार  सतत कार्यवाही की जा रही है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले की बेटी अमिता ने अपने हौसलों से की बर्फीली यूटी कांगरी चोटी पर चढ़ाई, कलेक्टर ने दी बधाई

Sat Jan 22 , 2022
  जांजगीर-चांपा, 22 जनवरी, 2022/ दृढ़ संकल्प, मजबूत इरादों और हौसलों से विपरीत परिस्थितियों में भी सपने साकार होते हैं।  जांजगीर-चांपा जिले के नगर पालिका चांपा की  पर्वतारोही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अमिता श्रीवास ने अपने सपनों को उड़ान दी और लगातार उंचे पर्वत शिखरों को फतह कर रही हैं।  कलेक्टर […]

You May Like

Breaking News

advertisement