योग महोत्सव पर पंचकूला में कुरुक्षेत्र जिला से 12 कर्मठ कार्यकर्ता सम्मानित

योग महोत्सव पर पंचकूला में कुरुक्षेत्र जिला से 12 कर्मठ कार्यकर्ता सम्मानित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र 28 मई : हरियाणा योग आयोग द्वारा आयोजित योग महोत्सव में सूर्य नमस्कार अभियान 2025 में जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुरुक्षेत्र के 12 कर्मठ कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी एवं माननीया आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव द्वारा हरियाणा योग आयोग के ऊर्जावान अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । सम्मानित होने वालों में आयुष योग सहायक हरदीप सिंह, सविता देवी, व रोहतास कुमार, शिक्षा विभाग से जसवीर सिंह, खेल विभाग से कोच गौरव शर्मा, जेल विभाग से राजेश कुमार, श्रीमद् भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्राचार्य अनिल कुमार, यूनिवर्सिटी सीनियर मॉडल स्कूल से प्राचार्य सुखविंदर सिंह, आर्य कन्या महाविद्यालय से शिवानी शर्मा, भारतीय योग संस्थान के संगठन मंत्री गुलशन कुमार ग्रोवर, पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी कुलवंत सिंह व जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज शामिल रहे ।
कुरुक्षेत्र से ही भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय प्रधान ओमप्रकाश और प्रांतीय संगठन मंत्री एवं प्रांतीय प्रेस प्रवक्ता गुलशन कुमार ग्रोवर को राज्य स्तर पर सराहनीय कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।
कुरुक्षेत्र निवासी हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ मनीश कुकरेजा द्वारा निर्देशित ए बी सी ऑफ योग शृंखला-2 की 9 मिनट 41 सेकण्ड्स की वीडियो का यू ट्यूब पर डिजिटल विमोचन
हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय नायब सिंह सैनी के करकमलों से कुमारी आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा, सुधीर राजपाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा, डॉ. जयदीप आर्य, चेयरमैन, हरियाणा योग आयोग, पंचकूला, संजीव वर्मा, महानिदेशक, आयुष विभाग, डॉ. रोशन लाल वाईस चेयरमैन एवं डॉ. राज कुमार, रजिस्ट्रार, एवं सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्य, हरियाणा योग आयोग, सभी योग से जुड़ी संस्थाओं के विशेष प्रतिनिधियों, विशेष आमंत्रित राजकीय अधिकारीगण, जिला आयुर्वेदिक अधिकारियों, आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर्स तथा सभी उपस्थित योग साधकों, गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ ।
कुरुक्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
डॉ. मनीष कुकरेजा द्वारा प्रतिपादित एबीसी ऑफ योग का एक पृष्ठ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Thu May 29 , 2025
श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बना: प्रो. धीमान। कुरुक्षेत्र, 28 मई :श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में बुधवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में अगद तंत्र विभाग द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement