सिस्टोबॉल नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा व पंजाब बने चैंपियन, पंजाब ने हरियाणा को 58 -32 के अंतर से हराया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी उड़ान ग्लोबल स्कूल में चल रही तीन दिवसीय नेशनल सिस्टोबाॅल प्रतियोगिता के अंतिम और तीसरे दिन आज सेमीफाइनल में जीत कर आई टीमों के बीच फाइनल खेल खेला गया। पुरुषों वर्ग में पंजाब व हरियाणा के मध्य हुई। जिसमें पंजाब ने हरियाणा को 58-32 के अंतर से हराकर विजेता बनी। वहीं महिला वर्ग में हरियाणा ने कर्नाटक को 24-08 से हराकर चैंपियन बनी। पुरुष वर्ग के बेस्ट अटैकर के रूप में पंजाब के रवि रहे। महिला वर्ग के बेस्ट अटैकर के रूप में कर्नाटक की श्रेया रही। पुरुष वर्ग में बेस्ट डिफेंसर के रूप में उत्तर प्रदेश के जीतू और महिला वर्ग में बेस्ट डिफेंसर के रूप में हरियाणा की पायल दबदबा रहा। बरेली से सिस्टोबॉल के सेक्रेटरी सुमित शर्मा और अध्यक्ष रिजवान अंसारी एवं मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, ट्रेजर अमित कुमार कौशिक ने सभी विजेताओं को मेडल, ट्राफी तथा उपहार देकर सम्मानित किया।
स्कूल प्रबंधक रिजवान अंसारी ने बताया कि कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में उड़ान ग्लोबल स्कूल में सिस्टोबॉल नेशनल प्रतियोगिता बुधवार को शुरू की गई। मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डीसी वर्मा और फिल्म अभिनेत्री के पिता रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पटनी ने दीप प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। भारत के लगभग सभी प्रदेश से खिलाड़ियों ने पहुंच कर प्रदर्शन किया।
बुधवार पहले दिन बालक वर्ग में पंजाब बनाम मध्यप्रदेश (69-30) मुंबई बनाम उड़ीसा(36-08) हिमाचल प्रदेश बनाम हरियाणा (28-44) तेलंगाना बनाम केरल(22-12) छत्तीसगढ़ बनाम जंबू कश्मीर (14-40) उत्तराखंड बनाम पांडिचेरी (42-02) दिल्ली बनाम बिहार (24-27) और बालिका वर्ग में गोवा बनाम पंजाब (02-26) हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश (24-06) पंजाब बनाम मध्यप्रदेश (14-04) कर्नाटक बनाम छत्तीसगढ़ (22-12) पश्चिमी बंगाल बनाम दिल्ली (20-06) हिमाचल बनाम तेलंगाना (19-11) बिहार बनाम उत्तरप्रदेश (10-06) टीमों ने स्कोर किया। रेफरी विकास, सोनल आतिश,कविता रहे।बृहस्पतिवार को दूसरे दिन विजेता टीमें प्रदर्शन करके स्कोर करेंगी। और तीसरे दिन फाइनल में खिलाड़ी जोर आजमाइश करेंगे। उसके बाद खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौके पर बरेली सिस्टोबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष रिजवान अली अंसारी और सचिव समित शर्मा ने समूचे देश से आए खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनपद के समस्त विकास खण्डों में सफलतापूर्वक हुआ ग्राम चौपालों का आयोजन

Sun Jan 11 , 2026
जनपद के समस्त विकास खण्डों में सफलतापूर्वक हुआ ग्राम चौपालों का आयोजनग्राम चौपालों में हुआ समस्याओं का मौके पर निस्तारण, योजनाओं की दी जानकारीबदायूँ : 09 जनवरी। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंशासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को जनपद के समस्त विकास खण्डों की 02-02 ग्राम […]

You May Like

advertisement