स्कूल बस की चपेट में आने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत, दूसरा घायल, परिजनों में मचा कोहराम, गांव में छाया मातम

स्कूल बस की चपेट में आने से 12वीं कक्षा के छात्र की मौत, दूसरा घायल, परिजनों में मचा कोहराम, गांव में छाया मातम–

विजय दुबे, पत्रकार

तेजीबाजार -(जौनपुर)–
तेजीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चितांवा रोड़ पर स्कूल बस की चपेट में आने से 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई वहीं हादसे में दूसरा छात्र घायल हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार गौरा कलां गांव निवासी सत्यम सरोज पुत्र शैलेंद्र सरोज उर्फ ठेगई उम्र करीब 18वर्ष और मरगुपुर गांव निवासी अंश सिंह पुत्र मंतोष सिंह उम्र करीब 18वर्ष पल्सर बाइक से जी एस स्कूल की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान उनके आगे चल रही रीसेंट पब्लिक स्कूल की बस UP 62BT 6342 की चपेट में आ गए।
दुर्घटना में सत्यम सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई, वहीं अंश सिंह घायल हो गए, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छाया हुआ है।
इस संबंध में पूछे जाने पर तेजीबाजार थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाई पटेल ने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर पोस्टमोर्डम की कार्यवाही की गई हैं।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली कार धमाके की घटना के दृष्टिगत जनपद बरेली में फ्लैग मार्च कर की गई कानून-व्यवस्था सुदृढ़

Tue Nov 11 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : दिल्ली में हुई कार धमाके की गंभीर घटना को ध्यान में रखते हुए जनपद बरेली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन बरेली, पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) रेंज बरेली, जिलाधिकारी (डीएम) बरेली तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जनपद बरेली के […]

You May Like

Breaking News

advertisement