
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
पलवल,2 जुलाई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर कॉर्पोरेट जगत में अपने हुनर का लोहा मनवाया है। विश्वविद्यालय के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के कुल 13 होनहार छात्रों का चयन देश की जानी-मानी प्रतिष्ठित कंपनी जेआरजी ऑटोमोटिव इंडस्ट्रीज में हुआ है, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल है। कंपनी द्वारा इन विद्यार्थियों को बतौर ट्रेनी नियुक्त किया गया है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इंडस्ट्री के कुशल पेशेवर तैयार करना हमारी प्राथमिकता है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि हमारे छात्र न केवल डिग्री धारक हैं बल्कि पूरी तरह से इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि ये छात्र कॉर्पोरेट जगत में भी विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया और इस उपलब्धि के लिए इंडस्ट्रीज रिलेशंस एन्ड एलुमनी अफेयर्स (इरा) की निदेशक चंचल भारद्वाज को बधाई दी।
कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने बधाई देते हुए कहा कि कहा कि 13 छात्रों का एक साथ जेआरजी ऑटोमोटिव जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में प्लेसमेंट विश्वविद्यालय के उद्योग-उन्मुख कौशल मॉडल और ‘अर्न व्हाइल लर्न’ नीति की बड़ी सफलता को दर्शाता है। निदेशक चंचल भारद्वाज ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में छात्रों के तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल का कड़ा मूल्यांकन किया गया। चयनित होने वाले छात्रों में बी.वॉक मेकाट्रॉनिक्स हीरो से अमित डागर, कमल, पंकज और शरद चंदेल शामिल हैं। वहीं डी.वॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग से ध्रुव, गौरव, प्रिंस डागर, शशांक और विवेक ने सफलता पाई है। इसके अलावा बी.वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन पाठ्यक्रम से प्रियं, रमाकांत और साहिल तथा बी.वॉक मैकेनिकल मैन्युफैक्चरिंग से राय सिंह का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को कंपनी के क्वालिटी, प्रोडक्शन, मोल्डिंग और प्रोडक्शन असेंबली जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कार्य करने का अवसर मिला है। निदेशक चंचल भारद्वाज ने कहा कि कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार के कुशल नेतृत्व में संस्थान का प्लेसमेंट ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और छात्रों को आधुनिक तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी चयनित विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति कृतज्ञता जताई।


