जालौन: कोंच,सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 14 शिकायतें जिसमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण

कोंच,सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 14 शिकायतें जिसमें से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण

पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना हम सब की जिम्मेदारी:उपजिलाधिकारी

रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्ववेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन

कोंचतहसील कोंच में उप जिलाधिकारी अतुल कुमार के निर्देशन में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 14 शिकायतें आई जिनमें से 3 का निस्तारण मौके पर किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें शिकायतें पुलिस विभाग, विकास विभाग, नगर पालिका, राजस्व विभाग आदि से संबंधित रही। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौप दिया। इस दौरान तहसीलदार कोंच अभिनव तिवारी ने संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया ।

पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना हम सब की जिम्मेदारी

एसडीएम अतुल कुमार ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाए जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित पाया जायेगा तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इस मौके पर तहसीलदार अभिनव तिवारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शिवराम, सुरजीत, पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी सीडीपीओ कोच कंचन विद्या सीडीपीओ नदी गांव सीमा निरंजन, एसडीओ विद्युत अनिरुद्ध मौर्य, एबीएसए रंगनाथ चौधरी, वी डी ओ कोंच प्रतिभा साल्या, एस आई कोंच विवेक कुमार ,नदीगांव थाना से शिव शंकर, कैलीया थाना शिव शंकर एट थाना प्रभारी कामता प्रसाद, पंचायत नरेश दुबे सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वालों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है : हिंदू पर्व महासभा

Sun Sep 17 , 2023
सनातन धर्म पर विवादित बयान देने वालों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है : हिंदू पर्व महासभा। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो सम्पूर्ण ब्रह्मांड में ईश्वर आत्मा और मोक्ष का ज्ञान करवाता है। चंडीगढ़ : हिंदू पर्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement