142वी मासिक यात्रा हुई रवाना

142वी मासिक यात्रा हुई रवाना

मां चिंतपूर्णी मां ज्वाला जी दरबार में पंजाब हरियाणा और हिमाचल बल्कि पूरे भारतवर्ष की खुशहाली के लिए की गई “अरदास”

(पंजाब) फिरोजपुर 19 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

माता रानी की अपार कृपा से 142वीं बस यात्रा एक बार फिर मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी, एवं अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि यात्रा की रवानगी की रसम (कुमार साइकिल स्टोर) से श्री सुदेश कुमार जी के सुपुत्र ऋतिक जी द्वारा विधिपूर्वक पूजा अर्चना करके अदा की गई। उनके द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई। साथ ही मां चिंतपूर्णी मां ज्वाला जी दरबार में पंजाब हरियाणा और हिमाचल बल्कि पूरे भारतवर्ष की खुशहाली की अरदास लगाई गई। तीनों प्रदेश इस समय कुदरती आपदा से ग्रस्त हैं। माता रानी इनको इस आपदा से बचाए यह यात्रा हर महीने के आखिरी हफ्ते में दर्शन हेतु रवाना होती है। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है। उन्होंने बताया कि एक प्रयास समिति का निरंतर यही प्रयास रहा है कि अधिक से अधिक लोगों को धार्मिक यात्रा के लिए ले जाया जा सके, जिन यात्रियों में जाने के लिए श्रद्धा भाव है लेकिन सामर्थ्य नहीं है उन्हें भी यात्रा के लिए प्रेरित किया जाए। इस अवसर पर,सतीश शर्मा, रवि भारद्वाज, दानिश नारंग, राजिंदर मोंगा,मोंटी शर्मा,विकीहांडा,ऋतिक,
अर्जुन,गिरिराज, पंकज बजाज,हैप्पी मनचंदा,अंजू, रितु,ज्योति आदि उपस्थित रहे। एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का दिल से धन्यवाद किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसवीएसयू में तकनीकी शिक्षा एवं कौशल पर होगा राष्ट्रीय सम्मेलन

Fri Sep 19 , 2025
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय एवं विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन, हिन्दी में प्रस्तुत किए जाएंगे 100 से भी अधिक शोधपत्र। पलवल, प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मंगलवार को तकनीकी और कौशल शिक्षा की परिवर्तनकारी गतिशीलता पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। श्री विश्वकर्मा कौशल […]

You May Like

Breaking News

advertisement