जिले के 1,52,713 किसानों ने 6,47,153.96 टन धान बेचा

 जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी, 2022/ जिले के 76.39 प्रतिशत किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच चुके हैं। जिले में 19 जनवरी की शाम 5 बजे तक 1 लाख, 52 हजार 713 किसानों द्वारा 6 लाख, 47 हजार, 153.96 टन धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 67.52 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।     जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 76.39 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख, 52 हजार 713 किसानों से 6 लाख, 47 हजार, 153.96 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,901 किसान पंजीकृत है। 

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला मजिस्ट्रेट ने नियुक्त किया 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट

Thu Jan 20 , 2022
  जांजगीर-चांपा, 20 जनवरी, 2022/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2021-22 के सुचारू रूप से संपन्न कराने एवं मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।    जारी आदेश के अनुसार थाना क्षेत्र पामगढ़ के लिए नायब […]

You May Like

Breaking News

advertisement