जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा सत्य के मार्ग को बताने वाला धर्म ही सनातन धर्म है

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत राजेंद्र पुरी ने बताया सनातन संस्कृति में संस्कार का बड़ा महत्व है।

कुरुक्षेत्र, 5 मई : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने रविवार को करीब एक दर्जन गांवों में सनातन प्रचार के कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत कुरुक्षेत्र में कहा कि सत्य ही सनातन है। ईश्वर ही सत्य है, आत्मा सत्य है, मोक्ष ही सत्य है और इस सत्य के मार्ग को बताने वाला धर्म ही सनातन धर्म भी सत्य है। वह सत्य जो अनादि काल से चला आ रहा है और जिसका कभी भी अंत नहीं होगा वह ही सनातन शाश्वत है।
महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि सनातन संस्कृति में संस्कार का बड़ा महत्व है। इसलिए हमारे प्राचीन ऋषि मुनियों ने सोलह संस्कार का विधान बताया है, जिसमें उपनयन संस्कार प्रमुख है। युवाओं को सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र व धर्म से बड़ा कोई नहीं है। हमें अपने राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए अपने धर्म को भी सुरक्षित रखना होगा। आज देश में युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। जरूरत है युवाओं को बेहतर मार्ग दर्शन की। राष्ट्र व धर्म के साथ-साथ गरीबों मदद होनी चाहिए। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि अभी हाल ही में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कहा है कि सनातन धर्म को मिटाने का सपना देखने वालों को यह समझना चाहिए कि हजारों वर्षों से कई बुरी शक्तियों ने सनातन को मिटाने की कौशिश की, लेकिन वह इस कौशिश में खुद ही मिट गए। इस मौके पर नरेश कुमार, हरीश चंद, राहुल राणा लुखी, मनप्रीत सिंह, गुरेन्द्र इत्यादि भी मौजूद रहे।
जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

24 वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान हेतु नामांकन आरम्भ

Sun May 5 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। दिल्ली में देश भर से 25 सुपात्र विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित। नई दिल्ली 5 मई : उन्नत भारत संगठन ट्रस्ट के युवा अध्यक्ष अखिल नाथ द्वारा आज 24 वें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान हेतु नामांकन प्रक्रिया आरम्भ होने की घोषणा की गयी। नाथ ने बताया […]

You May Like

Breaking News

advertisement