टावरों से बैट्री व अन्य उपकरण चोरी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25000/- का पुरस्कार घोषित


टावरों से बैट्री व अन्य उपकरण चोरी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 25000/- का पुरस्कार घोषित
➡️ दिनांक 29.12.2022 को थानाक्षेत्र कंधरापुर के सेहदा स्थित इण्डस कम्पनी के टावर से अमरान 600AH की बैट्री की चोरी हुआ था जिसके सम्बन्ध में मु.अ.सं. 311/2022 धारा 379,411,413, 414 भा.द.वि. थाना कन्धरापुर आजमगढ़ पर पंजीकृत है।
➡️ दिनांक 20.01.2023 की रात्रि में थानाक्षेत्र सिधारी के राउत मऊ स्थित बीएसएनएल टावर से टावर का जनरेटर सेल, बैटरी, डायनेमो, इनवर्टर, 24 पीस बैटरी, 500 मीटर केबल व पावर टूल्स इत्यादि की चोरी हुई थी जिसके सम्बन्ध में मु.अ.सं. 47/2023 धारा 379,411,413, 414 भा.द.वि. थाना सिधारी आजमगढ़ पर पंजीकृत है।
➡️दिनांक 22.01.2023 की रात्रि में थानाक्षेत्र जहानागंज के गोधौरा स्थित इण्डस कम्पनी के टावर से एक्साइड कंपनी का 24 सेल चोरी हुआ था। जिसके सम्बन्ध में मु.अ.सं. 34/23 धारा 379,411,413, 414 भा.द.वि. थाना जहानागंज आजमगढ़ पर पंजीकृत है।
➡️ अभियुक्त के विरुद्ध थाना फूलपुर पर भी मु.अ.सं. 26/2023 धारा 379,411,413, 414 भा.द.वि. थाना फूलपुर आजमगढ़।
➡️ मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संतोष कुमार गुप्ता पुत्र नन्दलाल गुप्ता निवासी कस्बा मेंहनगर आजमगढ़ फरार चल रहा है।
➡दिनांक- 10.02.2023 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित/फरार अभियुक्त संतोष गुप्ता पुत्र नन्दलाल गुप्ता निवासी मेंहनगर आजमगढ़ की गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से अभियुक्त पर 25 हजार का नकद पुरस्कार घोषित किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: <em>चोरी की योजना बनाते 04 शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध असलहा व चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद</em>

Sat Feb 11 , 2023
थाना देवगाँव चोरी की योजना बनाते 04 शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध असलहा व चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद आज दिनांक 10.02.2023 को उपनिरीक्षक देवेन्द्रनाथ दूबे मय हमराह अपराधियों की धरपकड़ हेतु मसीरपुर तिराहा पर मौजूद थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक चोरों का गैंग राणा सिंह के […]

You May Like

Breaking News

advertisement