जयराम विद्यापीठ में 29 वां सामूहिक विवाह समारोह आज  2 दिसंबर को

जयराम विद्यापीठ में 29 वां सामूहिक विवाह समारोह आज  2 दिसंबर को।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
 
जयराम विद्यापीठ में करीब 30 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह
आज हरियाणा के कृषि मंत्री जे.पी. दलाल तथा संत महापुरुष देंगे विद्यापीठ में सामूहिक विवाह समारोह में नव दंपतियों को आशीर्वाद।  
जीवन दर्शन के लिए गीता का ज्ञान आवश्यक : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

कुरुक्षेत्र, 1 दिसम्बर : गीता जयंती महोत्सव 2022 के अवसर पर ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में 2 दिसम्बर को आयोजित होने वाले गरीब परिवारों की कन्याओं के 29 वें सामूहिक विवाह समारोह में हरियाणा के कृषि मंत्री जे.पी. दलाल एवं संत महापुरुष शामिल होंगे। श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि 2 दिसम्बर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में अनेकों संत महापुरुष 30 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सामूहिक विवाह समारोह अपने आप में आलौकिक होगा। पिछले 31 वर्षों से ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाता है। यह सामूहिक विवाह समारोह पिछले 31 सालों से दिल्ली के श्रीमती सारादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष राम लाल गोयल, शिव लाल गोयल, विजय गोयल तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आयोजित किया जाता है। ब्रह्मचारी ने सामूहिक विवाह समारोह में नगरवासियों को नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया। ब्रह्मचारी ने कहाकि अगर युवा पीढ़ी तथा बच्चों को गीता का ज्ञान हो जाये तो वर्तमान कई समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। उन्होंने कहाकि भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों की रक्षा के लिए नई पीढ़ी को गीता का ज्ञान जरूरी है। ब्रह्मचारी ने कहाकि गीता एवं अन्य वेद पुराणों के ज्ञान व अध्ययन के लिए बच्चों को संस्कृत भाषा आनी चाहिए। जिसके लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा में संस्कृत को अनिवार्य विषय बनाया जाना चाहिए। आज भी विदेशों में भारतीय बच्चों द्वारा जब संस्कृत भाषा का शुद्ध उच्चारण किया जाता है तो देश को गौरव होता है। दूसरे देशों के नागरिक भी संस्कृत भाषा को सीख रहे हैं और भारत का अनुसरण कर रहे हैं। संस्कृत भाषा को जरूरी बनाने के लिए सरकार को प्रभावी योजना बनानी होगी। इस अवसर पर श्रवण गुप्ता, कुलवंत सैनी, राजेंद्र सिंघल, टेक सिंह लौहार माजरा, के के कौशिक, डी के गुप्ता, रोहित कौशिक, राजेश सिंगला, ईश्वर गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, सुनील गौरी, रणबीर भारद्वाज, राजेश लेखवार शास्त्री, सतबीर कौशिक इत्यादि भी मौजूद थे।
विद्यापीठ में सामूहिक विवाह समारोह के अवसर पर नवदंपतियों को दिया जाने वाला सामान।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में भव्य हास्य कवि सम्मेलन आज 2 दिसंबर को

Thu Dec 1 , 2022
जयराम विद्यापीठ में भव्य हास्य कवि सम्मेलन आज 2 दिसंबर को। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हास्य कवि सम्मेलन में भ्रष्टाचार, राजनीति और मानवीय संवेदनाओं पर होंगे कटाक्ष।हर वर्ष होता है गीता जयंती महोत्सव पर भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन। कुरुक्षेत्र, 1 दिसम्बर : हर वर्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement