महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 महिलाएं सम्मानित

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

महिलाओं को एक समान अधिकार दिलाने के लिए भारत सरकार कटिबद्ध: अरविंद श्रीवास्तव

महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 महिलाएं सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 31 महिलाओं को एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। माधव सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह का उदघाटन भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, रायबरेली के जिला संयोजक और समाजसेवी अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट और व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा के द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्थान की अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सभी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए संस्थान कृत संकल्पित है। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अरविन्द श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सभी को एक समान अधिकार दिए गए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार सभी महिलाओं को सम्मान एवं समान अवसर देने के लिए कटिबद्ध है। महिला को मिलने वाला आरक्षण, तीन तलाक़ से मुक्ति, कौशल विकास योजनाओं के द्वारा महिलाओं को सशक्त करने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में जहाँ राइजिंग चाइल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव और सदफ़ ख़ान का सम्मान किया गया, वहीं बेहतर चित्रकारी तथा कला के क्षेत्र में कंचन उपाध्याय और अंशिका अवस्थी का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, लोकनृत्य, गायन, व्यापार, योग, समाज सेवा, सौंदर्य, खेल, कला एवं संस्कृति आदि क्षेत्रों में सम्मानित किए जाने वाली महिलाओं में रूमा परवीन, डॉ. वंदना शर्मा, स्मिता दुबे, सपना श्रीवास्तव, नेहा सिंह, डॉ. प्रियंका, फ़ातिमा खान, प्रीति शुक्ला, काजल सिंह, सपना अग्निहोत्री, आकांक्षा सिंह प्रमुख रहीं। सम्मान पाने वाली महिलाओं ने जीवन में मिले संघर्षों और अपने अनुभव को भी साझा किया। कार्यक्रम का संचालन शिवानी शर्मा के द्वारा किया गया। इस मौक़े पर छोटे राजा हर्षेन्द्र सिंह, भाषा सलाहकार डॉ. संतलाल, लखनऊ एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण प्रताप सिंह, सह संयोजक गुंजन वर्मा, प्रभाकर गुप्ता विशेष रूप से उ पस्थित रहे। कार्यक्रम में स्मृति शुक्ला, कोमल शर्मा, ऊषा सिंह का विशेष योगदान रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून कि स्वच्छता रैंकिंग सुधारने के लिए नगर निगम की पहल, नमामि बंसल

Mon Mar 10 , 2025
सागर मलिक देहरादून की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त नमामि बंसल की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 को लेकर एक कार्यशाला आयोजित की गई थी इस कार्यशाला में नगर निगम के अधिकारी, पर्यावरण मित्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement