आधार सम्मान से सम्मानित होंगे बहुचर्चित कथाकर एस.आर. हरनोट

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।
संवाददाता – संजय भुटानी।

उनके साहित्य पर 30 एमफिल और 20 से अधिक हो रही हैं पीएचडी

पंचकूला, 26 मई : भारत के मूर्धन्य रचनाकारों को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक अवदान के लिए सम्मानित करने की अपनी परंपरा का निर्वाह करते हुए आधार प्रकाशन की ओर से दो वर्षों के आधार सम्मानों की घोषणा एकसाथ की गई है। हर वर्ष की तरह इस बार भी आधार प्रकाशन 20 दिसंबर को अपने स्थापना दिवस पर दो बड़े रचनाकारों को सम्मानित करने जा रहा है। वर्ष 2024 के ‘आधार सम्मान’ के लिए हिंदी के बहुचर्चित कथाकार एस आर हरनोट को चुना गया है। जबकि वर्ष 2025 के ‘आधार सम्मान’ के लिए सुप्रसिद्ध कहानीकार एवं गद्यकार जयशंकर को चुना गया है। यह बात गौर तलब है कि एस आर हरनोट का संबंध हिमाचल प्रदेश से है, जबकि जयशंकर महाराष्ट्र से संबंधित ऐसे रचनाकार हैं, जो मूलतः दक्षिण भारतीय हैं। निर्णायक मंडल के सदस्यों में प्रो देवेंद्र चौबे, आलोचक एवं कथाकार, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली; विनोद शाही, प्रख्यात आलोचक एवं चिंतक; और किरण सिंह, सुप्रसिद्ध कथाकार , लखनऊ शामिल हैं। यह जानकारी आज आधार प्रकाशन संस्थान और पत्रिका के संपादक देश निर्मोही ने दी।
उन्होंने कहा कि आधार प्रकाशन भारत का प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान है जो अपने सहयोगी सतलुज प्रकाशन के साथ मिलकर हिंदी का ही प्रतिष्ठित संस्थान नहीं, साथ-साथ पंजाबी और अंग्रेजी की किताबों को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कर रहा है। वर्ष 2024 के आधार सम्मान से सम्मानित होने वाले एस. आर. हरनोट की ख्याति भारत से लेकर विदेश तक दिखाई देती है। उनकी अनेक कहानियों के अनुवाद अनेक अन्य भारतीय भाषाओं के अतिरिक्त, अंग्रेजी में भी हुए हैं। उनकी बहुत सी कहानियां प्रदेश व देश की कई यूनिवर्सिटीज़ के विविध पाठ्यक्रमों में शामिल हैं । साथ ही उनके साहित्य पर 30 एमफिल और 20 से अधिक पीएचडी हो रही हैं उनकी तीन कहानियों पर लघु फिल्में बनी हैं और कई कहानियों के मंचन हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इस सम्मान में रचनाकारों को पच्चीस हज़ार रुपए की सम्मान राशि के अतिरिक्त प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाते हैं।
एस. आर. हरनोट।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जाट सभा कुरुक्षेत्र का शिष्टमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री से चण्डीगढ़ में करेगा शिष्टाचार भेंट

Tue May 27 , 2025
जाट सभा कुरुक्षेत्र का शिष्टमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री से चण्डीगढ़ में करेगा शिष्टाचार भेंट वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र, 26 मई : जाट सभा (जाट धर्मशाला) कुरुक्षेत्र का एक शिष्टमंडल जाट धर्मशाला विकास को लेकर एवं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करवाने के लिए कल चंडीगढ़ में हरियाणा के […]

You May Like

advertisement