मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे,फिरोजपुर मंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का सफल आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 15 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, फिरोजपुर, श्री संजीव कुमार द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, फिरोजपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ तथा राष्ट्रीय ध्वजारोहण के पश्चात् राष्ट्रगान गाया गया। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गई। 

   इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने रेल अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा अपने संबोधन में मंडल की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड तथा बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल निकेतन विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् मंडल की सांस्कृतिक टीम द्वारा आजादी पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से बाल निकेतन विद्यालय में अध्ययनरत मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 

 स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री बिजेन्द्र कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामाजिक कार्यकर्ता विपुल नारंग (येस मैंन) ने आजादी दिवस मनाने के लिए होम फॉर ब्लाइंड को 11 हजार रुपये का दिया दान

Sat Aug 15 , 2026
(पंजाब) फिरोजपुर 15 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= श्री विजेश भोले सीए, रमेश सेठी, हरीश मोंगा,एडवोकेट अश्विनी शर्मा सचिव को चेक सौंपते हुए विपुल नारंग ने कहा, मुझे किसी भी जरूरतमंद वर्ग, हमारे व्यक्तिगत स्रोतों, विशेष रूप से विकलांग वर्ग और एक हिस्से की मदद करने में खुशी महसूस […]

You May Like

Breaking News

advertisement