जाट सभा कुरुक्षेत्र का शिष्टमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री से चण्डीगढ़ में करेगा शिष्टाचार भेंट

जाट सभा कुरुक्षेत्र का शिष्टमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री से चण्डीगढ़ में करेगा शिष्टाचार भेंट

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 26 मई : जाट सभा (जाट धर्मशाला) कुरुक्षेत्र का एक शिष्टमंडल जाट धर्मशाला विकास को लेकर एवं समाज में फैली कुरीतियों को दूर करवाने के लिए कल चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके निवास संत कबीर कुटीर में उनसे शिष्टाचार भेंट करेगा। मुख्यमंत्री से भेंट करते समय राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला शिष्टमंडल के साथ उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री के समक्ष जिन विषयों पर चर्चा की जएगी उन विषयों पर विचार विमर्श करने के लिए आज जाट सभा की एक विशेष बैठक का आयोजन जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में किया गया । बैठक की अध्यक्षता जाट सभा के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकन्द ने की। बैठक में जाट सभा की कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ. कृष्ण श्योकन्द ने कहा कि कल मुख्यमंत्री के समक्ष जाट धर्मशाला में विकास हेतु व समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरीतियों को दूर करने के लिए अन्य समाज के गणमान्य सम्मानित जनों का भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में डॉ. कृष्ण श्योकंद ने भू माफिया को चेतावनी देते हुए कहा कि नाभि कमल मंदिर और जाट सभा के बीच जमीन को लेकर जो मामला चला हुआ है, भू मफिया उसके नजदीक आने का कुप्रयास न करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि जमीन के मामले को सुलझाने के लिए 11 सदस्य कमेटी गठित की जाएगी और जाट सभा के जो पुराने सदस्य रहे हैं जिनको जाट सभा की जमीन के बारे में पूर्ण जानकारी है उनका सहयोग लिया जाएगा। डॉ. श्योकन्द ने जाट समाज से अपील करते हुए कहा कि जमीन के मामले में अफवाहें फैलाने वाले लोगों की बातों से गुमराह न हो। जाट सभा ( जाट धर्मशाला) कुरुक्षेत्र का कार्य समाज के बुजुर्गों और पढ़े-लिखे नौजवानों के सहयोग से सुचारू रूप से चलाया जाएगा। इस अवसर पर बन्नी सिंह ढुल , गंगा बिशन सहारन, बलविंदर संग्रोहा, हरकेश लाल सहारन, होशियार सिंह बारवा, नरेंद्र सिंह नैन, रमेश मलिक, ऋषिपाल नैन, जितेंद्र कुमार कैन्दल, गुरदीप तंवर इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अपील, रासायनिक खाद की बजाय प्राकृतिक खेती को अपनाएं किसान

Tue May 27 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक प्राकृतिक खेती के लिए देसी गाय की खरीद पर सरकार दे रही 30,000 रुपये की सब्सिडी, मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के बिहोली गांव में राजकीय पशु चिकित्सा पालीक्लिनिक का किया उद्घाटन,गांव के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने की 21 लाख रुपये की घोषणा। लाडवा/कुरुक्षेत्र, 26 मई […]

You May Like

advertisement