यूपीएचसी सीबीगंज में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस का हुआ आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : “हर मुस्कान में जीत है” यूपीएचसी सी.बी.गंज में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया ।राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर यूपीएचसी सी.बी.गंज में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्वराम सिंह के मार्गदर्शन में तथा डॉ. मधु गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच के महत्व को बताना और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश देना था।
शपथ ग्रहण और ‘Face of Courage Wall’ बना आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम के दौरान कैंसर जागरूकता की शपथ (Pledge) दिलाई गई। जिसमें सभी उपस्थित स्टाफ, मरीजों, आशा बहनों एवं इनरव्हील क्लब “ग्लोरी प्लस” की सदस्याओं ने भाग लिया।
यूपीएचसी परिसर में विशेष रूप से बनाई गई “Face of Courage Wall – हर मुस्कान में जीत है” सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
इस दीवार पर स्टाफ, मरीजों और क्लब सदस्याओं ने अपने रंगीन हस्तचिन्ह (Hand Imprints) बनाए तथा प्रेरणादायक नारे और सकारात्मक संदेश लिखे — जो हिम्मत, उम्मीद और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का प्रतीक बने।
लेबर कॉलोनी में भी ली गई शपथ कार्यक्रम का दूसरा चरण लेबर कॉलोनी सी.बी.गंज में आयोजित किया गया, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने भी कैंसर से बचाव की शपथ ली। सभी को नशा छोड़ने, समय-समय पर जांच कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया।
सक्रिय सहभागिता इस अवसर पर हिर्देश , सरिता, मन्मोहन, सरस्वती, वैशाली , अफज़ा, अनीता, सुरभि पाठक, रीना गुप्ता, अंजू, डॉ. ममता शर्मा और डॉ. कविता पांडेय जैसी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जागरूकता के संदेशों से कार्यक्रम को प्रेरक रूप दिया।
डॉ. मधु गुप्ता ने अपने संदेश में कहा “कैंसर से डरना नहीं, समय पर पहचानना है।
हर महिला को अपनी नियमित जांच करानी चाहिए क्योंकि हर मुस्कान में जीत है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ पर सामूहिक वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया,

Sat Nov 8 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनवंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ पर सामूहिक वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया, सागर मलिकआज दिनांक 7 नवंबर 2025 को बी डी इंटर कॉलेज भगवानपुर,हरिद्वार में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर सामूहिक वंदे मातरम गीत का गायन किया गया।इस अवसर पर बोलते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement