Uncategorized

42 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 250 किलो लहन नष्ट

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

42 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 250 किलो लहन नष्ट

रायबरेली : 11 फरवरी 2026,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
टीम द्वारा महाराजगंज तहसील के थाना बछरावा अंतर्गत संदिग्ध ग्राम टेरा बरौला एवं कंजहा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 42 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 250 किलो लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel