Breaking Newsकोरियाछत्तीसगढ़

45 वर्षीय किसान अरुण कुमार ने बेचा 96 क्विंटल धान प्राप्त राशि का खाद-बीज एवं दैनिक जरूरतों में करेंगे उपयोग

कोरिया 01 दिसम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज ग्राम सरड़ी निवासी 45 वर्षीय किसान श्री अरूण कुमार राजवाडे़ (पिता- स्व जगनारायण) ने साख सहकारी समिति, छिन्दडांड में पहुंचकर धान विक्रय किया।

किसान अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.8500 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती की थी। खरीदी केंद्र में उन्होंने 96 क्विंटल धान की बिक्री की। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 2369 प्रति क्विंटल की समर्थन मूल्य दर के अनुसार उन्हें 2,27,424 रुपए की राशि प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि धान बिक्री से मिली राशि का उपयोग वे खेती, खाद-बीज की खरीदी एवं दैनिक उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे।

किसान अरुण कुमार ने खरीदी केंद्र की सुगम एवं व्यवस्थित प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष किसानों के लिए की गई व्यवस्थाएँ काफी सुविधाजनक और पारदर्शी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel