एसवीएसयू और सुब्रोस में करार,खुलेंगे रोजगार के द्वार

ऑटोमोबाइल एसी सिस्टम में ट्रेनिंग के लिए बनेगा सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस, युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग।

पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 18 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने सुब्रोस कंपनी के साथ महत्वपूर्ण करार किया है। इसके अंतर्गत सुब्रोस श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के मिथिला भवन में अपना सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्थापित करेगी। इसके माध्यम से विद्यार्थी ऑटोमोबाइल एसी सिस्टम पर काम करने की स्किल सीखेंगे। साथ ही विद्यार्थी सुब्रोस में ऑन द जॉब ट्रेनिंग भी करेंगे। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट (एचआर) कपिल सेठ के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस मौके पर बधाई देते हुए कहा कि यह साझेदारी बहुत बड़ा कदम साबित होगी। इससे विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल एसी सिस्टम पर काम करने और उसे समझने की स्किल मिलेगी। सीएसआर के अंतर्गत बनने वाला यह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कारगर कदम साबित होगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि ऑटोमोबाइल एसी सिस्टम पर काम करने वाले कुशल लोगों की काफी कमी है। यह सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस इस दिशा में बड़ी उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि पहले से सीखे हुए काम को मान्यता देकर अपस्किल (आरपीएल) करने की दिशा में भी काम होगा। सुब्रोस के वाइस प्रेजिडेंट (एचआर) कपिल सेठ ने इस मौके पर कहा कि इस साझेदारी से छात्रों को ट्रेनिंग मिलेगी, नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा और असली प्रोडक्शन जैसा लाइव काम भी सीखने को मिलेगा। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह रोजगार के अवसर बढ़ाने और कौशल के विकास की दिशा में बड़ी पहल है। भविष्य में इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर विक्रम सिंह ने कहा कि सुब्रोस के साथ यह साझेदारी ऑटोमोबाइल एसी सिस्टम के लिए स्किल मैन पॉवर तैयार करेगी। एयर कंडीशनिंग एवं ऑटोमोबाइल थर्मल मैनेजमेंट के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं।
इंडस्ट्री रिलेशन्स एन्ड एलुमनी अफेयर्स की निदेशक चंचल भारद्वाज ने बताया कि एसवीएसयू और सुब्रोस मिल कर स्किल बढ़ाने के लिए काम करेंगे। छोटे-छोटे कोर्स और वोकेशनल ट्रेनिंग के प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे। इसके साथ-साथ ऑन द जॉब ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट पर साझा पहल होगी। रिसर्च और नई तकनीक पर भी काम करेंगे। चंचल भारद्वाज ने बताया कि कंसल्टेंसी के क्षेत्र में भी साझेदारी होगी। उन्होंने सबके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। इस अवसर पर सुब्रोस के डिप्टी प्लांट हेड मनोज चौहान, एजीएम (एचआर) पवन यादव और डीजीएम (एचआर) अभिषेक उपाध्याय के अतिरिक्त ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन प्रोफेसर सुनील गर्ग, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुरेश कुमार, स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ ऑटोमोटिव स्टडी के चेयरपर्सन डॉ. संजय राठौर, एसआईएफ के सीईओ गौरव सिंह, डिप्टी डायरेक्टर अमीष अमेय, डीटीपीओ डॉ. विकास भदौरिया, डिप्टी डायरेक्टर पंकज, नीरू, और एडीडी नीलम भी उपस्थित थे।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार की उपस्थिति में एमओयू का आदान-प्रदान करती कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खिलाड़ी लड़ाई भुजाओं से नहीं, मन और मस्तिष्क से लड़े- कुलपति

Wed Mar 18 , 2026
उत्साह अनुशासन व खेल भावना से लबरेज खेल उमंग का भव्य समापनसुविवि के खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन बने मेरी शुभकामना,.. प्रो. पूनम टंडन ओवर आल चैंपियन डी.ए.वी. का चल वैजयंती पर कब्जा, आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के परिसर में खेल उमंग कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप […]

You May Like

Breaking News

advertisement