मेहनगर के भदसारी ग्राम सभा में सर्पदंश से 65 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

मेहनगर के भदसारी ग्राम सभा में सर्पदंश से 65 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम।

डेस्क वैशवारा न्यूज़ मेहनगर तहसील रिपोर्टर जय शर्मा।

मेहनगर थाना के अंतर्गत भदसारी ग्राम सभा में ।टिंल्ठु राम पुत्र स्वर्गीय फुलेश्वर राम उम्र 65 वर्ष की सर्प के काटने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि। टिंल्ठु राम अपने खेत में लगभग 11:00 बजे धान की फसल को देखने गया था। जिसे सर्प ने काट लिया। टिंल्ठु राम जैसे तैसे कर के घर आया और सर्प काटने के बारे में परिजनों को बताया। जिसे लेकर परिजन आननफानन टिंल्ठु राम को ईलाज के लिए लालगंज ले गए। जिसकी रास्ते मे उमरी कला बहादुरपुर फाटक के पास मौत हो गई। मौत के बाद परिजनो ने मृतक टिंल्ठु राम को घर ले आए। और पुलिस को सूचना दी ।पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक के पास 4 लड़के व एक लड़की है। जिनमें से दो लड़कों की शादी हो चुकी हैं। जो रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। और 2 लड़के घर पर रहकर खेती-बारी देखते हैं। मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समय से बच्चों का विवाह करना ही समझदारी का काम : ध्रमचंद वेदपाठी

Tue Sep 27 , 2022
समय से बच्चों का विवाह करना ही समझदारी का काम : ध्रमचंद वेदपाठी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कडवा तो है पर यही सत्य है। कुरुक्षेत्र : धर्मनगरी के महाकाल ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के संचालक ध्रमचन ज्योतिषाचार्य धर्मचंद ने आज के युग में बच्चों के रिश्ते […]

You May Like

advertisement