फिरोजपुर 23 अप्रैल {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
बजरंग दल फिरोजपुर छावनी नगर द्वारा पवन पुत्र श्री हनुमान जी का जन्म उत्सव शिव मंदिर अहाता बूटा सिंह संत लाल रोड फिरोजपुर छावनी में श्री सुंदरकांड जी के पाठ करवा कर बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया। बजरंग दल द्वारा इस अवसर पर सभी के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में रहे श्रीमान विजय बहल जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने वर्तमान समय में चल रही विभिन्न प्रकार की परिस्थितियों जैसे- लव जिहाद, धर्मांतरण, व्यापार जिहाद, लैंड जिहाद आदि प्रकार के षडयंत्रों एंव आए दिन हो रहे हिंदुओं पर हमलों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम मे उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मंत्री सुनील दत्त, रैड क्रॉस ऑफिसर अशोक बहल, विश्व हिन्दू परिषद जिला संगठन मंत्री अजय कुमार जैन, विहिप जिला मंत्री नरेश गोयल, विहिप जिला सतसंग प्रमुख सुरजीत पासी, विहिप जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र चावला, विहिप जिला धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख हरीश पाठक, आरएसएस से विभाग बौद्धिक प्रमुख उदय प्रकाश, जिला समरसता प्रमुख कमल कोछड़, नगर कार्यवाह नरेश सैनी, विहिप छावनी नगर मंत्री विकास गुप्ता, विहिप कार्यकर्ता तिलक राज, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल धवन, शहर नगर संयोजक चेतन शर्मा, छावनी नगर संयोजक मनी पेहवाल, नगर अखाड़ा प्रमुख वंश, नगर मिलन केंद्र प्रमुख सचिन, नगर सुरक्षा प्रमुख वरुण, नगर गौ रक्षा प्रमुख निखिल, नगर मिडिया प्रभारी ऋतिक, बजरंग दल कार्यकर्ता पारस, मोहित, आदि कार्यकर्ता व भारी संख्या मे समाज की माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।