उत्तराखंड देहरादून चंद्रबनी में धूमधाम से मनाया गया 77 वा गणतंत्र दिवस, गोरखा संघ

देहरादून। गोर्खा संघ चन्द्रबनी ने 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। संसारी माता प्रांगण में गोर्खा संघ चन्द्रबनी के अध्यक्ष राजकुमार गुरुंग की अध्यक्षता मे गोर्खा संघ के सबसे बुजुर्ग सदस्य, सेवला कलां के पूर्व प्रधान और गोर्खा संघ के पूर्व अध्यक्ष उत्तम सिंह थापा ने झंडारोहण किया।

सांस्कृतिक मंत्री मेघा आले के नेतृत्व मे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति की सचिव विनीता गुरुंग ने किया। जबकि, बुद्धिसरा पवार, अनुराधा थापा, मीना थापा और पंडित अर्जुन पोड़ेल द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। पूर्व अध्यक्ष इंद्र बहादुर थापा जी ने हिन्दी व गोर्खाली भाषा में गणतंत्र दिवस का महत्व का सुंदर वर्णन करने पर परिनीता राई और स्वस्तिका सुब्बा को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के अंत मे मंदिर समिति की उपाध्यक्ष कुसुम राना ने सभी का धन्यवाद व अभिवादन किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष आरएस. थापा, पूर्व जीएम इंजीनियर मेघ बहादुर थापा, पूर्व अध्यक्ष भीम बहादुर थापा, पूर्व उपाध्यक्ष देवेंद्र थापा, मंदिर समिति की पूर्व उपाध्यक्ष मीना पुलामी, रीता गुरुंग, सरिता थापा, गोर्खा संघ के उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुरुंग, सचिव महेश प्रधान, सहसचिव अनिल थापा, ऑडिटर सनम राना, राजेश मल्ल, नेत्र लाल राना, पदम थापा, रोबिन थापा, प्रेम बहादुर गुरुंग, राजन राई, देवेंद्र शाही, राम कुमार थापा, कमल बस्नेत, धन बहादुर थापा, मंदिर समिति की सहसचिव पूजा क्षेत्री, कोषाध्यक्ष संगीता राई, सविता राना, कल्पना थापा, सूर्य विक्रम शाही, अर्जुन क्षेत्री, मीना प्रधान,यमुना थापा, प्रोमिला थापा, संगीता राना, विनीता थापा, विद्या क्षेत्री, बीना थापा, बिमला क्षेत्री, कांता थापा, अड्डी सहित समस्त ग्रामीण मौजूद थे।

कार्यक्रम की प्रस्तुति देने वाले बाल कलाकार
स्वास्तिका सुब्बा (हिंदी भाषण)
परनिका राय (नेपाली भाषण)
परनिका राय, स्वास्तिका सुब्बा, अनैरा मल्ला, सांवी थापा, सुसाना ठाकुरी (हिंदी गाना)
अराध्या, देवर थापा, रिदम और आरव ठाकुरी शिवाय (अंग्रेजी गाना)
श्रेय का नृत्य

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून। नशा तस्कर लाखों की स्मैक की साथ गिरफ्तार

Tue Jan 27 , 2026
उत्तराखंड देहरादून। नशा तस्कर लाखों की स्मैक की साथ गिरफ्तार,सागर मलिक ऋषिकेश। ऋषिकेश पुलिस ने भैरव मन्दिर वाली गली के पास चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर दीपक सैनी पुत्र प्रकाश सैनी निवासी ग्राम मढेया कल्याणपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला अमरोहा, यूपी को 50.56 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया […]

You May Like

advertisement