बिहार:पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनी

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वी जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनी
अररिया
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम में रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओवेस यासीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता सद्भावना दिवस पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि की। इस मौक़े पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओवैस यासीन ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं के देन है कि हम लोग डिजिटल युग में हैं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जन जन के नेता थे। वह हमेशा भारत में ध्रुव तारा के तरह चमकते रहेंगे। वे भारत को ऊंचाइयों और विकास की ओर अग्रसर कराने में उनका काफी योगदान रहा। उन्होंने कहा कि
राजीव गांधी का पूरा परिवार राजनीति में था परंतु वह बचपन से ही विज्ञान व इंजीनियरिंग में रुचि लेते थे। भारत के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम राजीव रत्न गांधी रखा गया था, हालांकि बाद में उनकी पहचान राजीव गांधी के रूप में हुई। आज हम सब को राजीव गांधी के सपनों का भारत को साकार करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए पंचायती राज की स्थापना की, जिसे बाद में कांग्रेस सरकार के दौरान संविधान संशोधन कर पंचायत को विशेष अधिकार दिया। राजीव गांधी ने देश के युवाओं व महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया था। उन्होनें कहा कि इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा के लिए एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपनी कुर्बानी दी । उन्होंने कहा कि आज देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है । उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस जनों को संकल्प लेना है कि इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के सपनों का भारत बनाने में अपनी सारी शक्ति लगाएंगे।
इस अवसर पर अब्दुस सलाम , वार्ड पार्षद सह सेवादल के आबिद हुसैन अंसारी, मासूम रेज़ा, खालिद हुसैन, चंगेज़ अंसारी, अब्दुल कुद्दूस, पूर्व पार्षद व युवा नेता महताब आलम , राजीव गांधी पंचायती राज के जिला अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि मो शाहिद ,आनंद मोहन सिन्हा , मो. कलाम, असरफ अली, दाऊद सहित काँग्रेसजन शामिल थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी जी की जन्म जयन्ती पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Sun Aug 20 , 2023
आज़मगढ़! आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय डीस्थान गुलामीकापूरा में मोहम्मद नजम शमीम की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी जी की जन्म जयन्ती पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी नजम ने कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement