कन्नौज
सुहागिन महिलाओं ने की वट वृक्ष पूजा।
अवनीश कुमार तिवारी
हसेरन कस्बा मे आज सुबह से ही सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की । नगर व देहात क्षेत्रों में भी आज सुबह से ही पूजा अर्चना की गई। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना कर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान से प्रार्थना की। आज के ही दिन सभी महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं। वट वृक्ष की पूजा कर भगवान शिव पार्वती की आराधना करती है ।
सोमवती अमावस्या का पर्व सोमवार को विधि विधान से मनाया गया। आज सुबह 6:30 बजे से ही महिलाओं ने बरगद पूजा शुरु कर दी। पंचांग के अनुसार जेष्ठ कृष्ण पक्ष की सोमवती अमावस्या कृतिका नक्षत्र में शुरू होकर रोहिणी नक्षत्र तक रहेगी। सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का अत्यंत महत्व है इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना करने के लिए बरगद पूजा करती हैं।