![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220608-WA0117-1024x768.jpg)
यतीम बच्चों के बीच किया चेक वितरण
अररिया
बुधवार को जमात इस्लामी हिंद अररिया के कार्यालय में 34 अनाथ बच्चों में 9-9 हजार का चेक वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर जामा मस्जिद के अध्यक्ष शमीम अनवर साथ में डा.अब्दुल रशीद ,शमीम अनवर थे। यह मदद की किश्त ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से दी जाती है। हर माह 15 सौ रुपए के हिसाब से हर 6 महीने पर 9000 का चेक दिया जाता है। यह रुपये सिर्फ शिक्षा के उद्देश्य के लिए दिया जाता है। फाउंडेशन के राज्य कोऑर्डिनेटर फैसल जमाल की मौजूदगी में यह चेक वितरित किया गया। स्थानीय पदाधिकारियों में अध्यक्ष जमात इस्लामी हिंद अररिया मकसूद आलम साथ में शम्स आजम, आसिफ अनवर एवं एसआईओ के प्रदेश अध्यक्ष दानियाल अकरम मौजूद थे।