![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220613-WA0045.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220613-WA0044-1024x719.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 941619187
छाया – सुकांत पण्डित।
कुरुक्षेत्र,13 जून : संगीत क्लब एवं संगीत विभाग आई.आई.एच.एस केयूके द्वारा सोमवार को भारतीय संगीत में गायन एवं वादन शैली के तत्व विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित किया गया जिसमें प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने मुख्य वक्ता ने डॉ. जसवंत सिंह पूर्व प्रोफेसर संगीत एवं नृत्य विभाग केयूके का स्वागत किया।
प्रोफेसर जसवंत सिंह ने संगीत की बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। प्रोफेसर जसवंत सिंह ने भारतीय संगीत में गायन और वादन की शैलियों का विस्तृत वर्णन बताते हुए कण, गमक, मींड, खट्टका, मुरकी, जमजमा आदि से विद्यार्थियों को अवगत करवाया एवं भारतीय संगीत में नोटेशन पद्धतियों का विस्तृत विवरण भी दिया।
प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता, विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार, प्रोफेसर जसवंत सिंह, डॉ. विवेक चावला, डॉ. प्रेम मछाल, डॉ. आशुतोष शर्मा, रितु जांगड़ा और जसवंत सिंह तबला वादक ने संस्थान के प्रांगण में पौधारोपण कर प्रांगण को हरा भरा रखने एवं पर्यावरण बचाने हेतु संदेश दिया ।
संगीत के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई । विद्यार्थियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया एवं संगीत की बारीकियों को सीखा। इस कार्यक्रम में 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें अभिषेक, कनुप्रिया , पूजा ,पायल, संजना, विकास, कोमल, अंकित, अक्षय, गौरव आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अहम भूमिका निभाई।