इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने की माँ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
दिग्विजय चौटाला ने पूजा अर्चना कर की देश-प्रदेश में उन्नति की कामना।
कुरुक्षेत्र, 24 फरवरी :- इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने बुधवार को शक्तिपीठ माँ भद्रकाली मंदिर में पहुंच पूजा अर्चना। यहां पहुंचने पर मंदिर के पीठाधीश सतपाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई व माता की चुनरी व नारियल दिग्विजय चौटाला को भेंट किया। चौटाला ने हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ माँ भद्रकाली के चरणों में देश व प्रदेश की उन्नति की कामना की। इस दौरान चौटाला प्रथा के अनुसार दो घोडे अर्पित किए। इस अवसर पर जजपा के जिला प्रधान कुलदीप जखवाला, पूर्व जिला प्रधान कुलदीप मुलतानी, कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा, विद्यार्थी जीवन से उनके संघर्ष के साथी व युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र खैहरा, थानसेर से प्रत्याशी रहे योगेश शर्मा, जजपा नेता नरेंद्र घराडसी, सुनील राणा व राहुल बचगांवा भी मौजूद रहे।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि माँ भद्रकाली पर आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होने भी इस ऐतिहासिक मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की है व प्रदेश की सुख शांति व उन्नति की लिए पूजा अर्चना की है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा व जजपा की गठबंधन सरकार जोर-शोर से विकास कार्य करने में जुटी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का सपना खुशहाल हरियाणा बनाने का है। इसी तर्ज पर गठबंधन सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। चौटाला ने किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि किसान आंदोलन जल्द समाप्त होगा व सभी किसान अपने घरों को लोटेंगें।
चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में फैसले लेकर किसानों का हित्त करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होने कहा कि प्रदेश हित में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व गठबंधन सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने का अधिकार, महिलाओं को पंचायत चुनावों में हिस्सेदारी, बीसीए वर्ग को पंचायत चुनावों में भागीदारी, ग्रामीण मतदाताओं को राइट टू रीकॉल का अधिकार, हिसार अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी व निर्माण कार्य शुरू होने सहित कई जनहित कार्य किए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विधानसभा ने यहां के युवाओं को रोजगार देने के लिए निजी उद्योगों में 75 प्रतिशत नौकरियां देने का बिल पास किया है। इसी तरह बीसीए वर्ग के लोगों को पंचायती राज संस्थाओं में मजबूती देते हुए उन्हें 8 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इस प्रकार के फैसले दर्शाते है कि गठबंधन सरकार अपने जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।