उतराखंड: देहरादून से मंसूरी जा रही बस सड़क से नीचे गिरी, 15 यात्री घायल,

देहरादून: उत्तराखंड रोडवेज की बस रविवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करीब 39 यात्रियों से भरी बस देहरादून से मसूरी की ओर आ रही थी, जब बस अनियंत्रित होकर आईटीबीपी के सड़क से नीचे की सड़क पर गिर गई। बस हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सूत्रों की मानें तो बस का ब्रेक फेल होने के बाद पैराफिट को तोड़ते हुए बस सड़क से नीचे जा गिरी।

सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौक पर रेस्क्यू के लिए रवाना हुई है। ड्राइवर सहित कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। नायब तहसीलदार भोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बस में 39 लोग सवार थे, जिनमें से 15 लोगों को हल्की चोट आईं हैं जबकि, कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।  घायल यात्रियों को 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।  उन्होंने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पा रही है कि कितने लोगों को चोट लगी है। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: भारी बारिश ने मचाई तबाही,घरों में घुसा मलबा,

Sun Aug 7 , 2022
चमोली: शनिवार रात 12 से रविवार सुबह पांच बजे तक हुई भारी बारिश से कर्णप्रयाग नगर में कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड़ पर सांकरी में पहाड़ी से आए मलबे में तीन कार दब गई। जबकि कई मकानों में मलबा भर गया। कर्णप्रयाग-रानीखेत रोड़ पर सिमली पुल के […]

You May Like

Breaking News

advertisement