उत्तराखंड: पेट दर्द की शिकायत पर लड़की को अस्पताल ले गए परिजन, चेकअप के बाद निकली गर्भवती, बच्चे को जन्म दिया,

देहरादून :  पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाई गई नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। पीड़ित से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक पीड़िता के पड़ोस में रहता है और उसके परिवार से उसकी जान-पहचान भी है।

शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि क्षेत्र की एक नाबालिग ने पेट में दर्द होने की शिकायत बताई थी, जिसके बाद उसके स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने जब उसका चेकअप किया तो पता चला कि वह गर्भवती है।

पीड़िता को पेट दर्द होने पर लेबर रूम में ले जाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना जब शहर कोतवाली पुलिस को मिली तो टीम मौके पर पहुंची।

इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में एक युवक रहता है, जिसका उनके घर आना-जाना लगा रहता था। वह डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभाजन के शहीदों की याद में कुरुक्षेत्र में बनाया जाएगा शहीदी स्मारक : मनोहर लाल

Sun Aug 14 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 शहीदी स्मारक का ट्रस्ट बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिए पचनंद स्मारक ट्रस्ट को निर्देश।कुरुक्षेत्र में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह। विभाजन विभीषिका दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में पंचनद स्मारक ट्रस्ट के […]

You May Like

advertisement