श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में आज होगा श्री गणेश विकट संकट चतुर्थी का पूजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया भगवान शिव पार्वती नंदन की शरण में मिलती है हर संकट से मुक्ति।

कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में 27 अप्रैल को भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती नंदन भगवान गणेश की अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में विशेष पूजा एवं अनुष्ठान किया जाएगा। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि पंचांग के अनुसार वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विकट संकट चतुर्थी मनाई जाती है। विकट संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री गणेश को विघ्नहर्ता तथा सुखकर्ता माना गया है। उनकी शरण में आने के बाद जीवन के हर कष्ट से मुक्ति मिलती है। विधि-विधान से गणेश जी का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं के जीवन की सभी समस्याएं दूर होती है व उनकी सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। शनिवार होने के कारण मंदिर परिसर में स्थित भगवान सूर्य देव पुत्र शनि देव का भी विशेष पूजन होगा।
महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में पूरे भारत में बनी पहचान : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

Sat Apr 27 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि की सांस्कृतिक उपलब्धि पर कलाकारों को किया सम्मानितजगजीत सिंह की याद में वॉयस ऑफ केयूके वसुंधरा बनी विजेता। कुरुक्षेत्र, 26 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से केयू ऑडिटोरियम में गुरुवार सायं 6 बजे गजल सम्राट जगजीत सिंह की […]

You May Like

advertisement