पंचकूला के 7 सरोकारों के लिए साइकिल से 18 हजार फुट की चढ़ाई

पंचकूला के 7 सरोकारों के लिए साइकिल से 18 हजार फुट की चढ़ाई,
10 साइकिल प्रेमियों को विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने दी शाबाशी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

गुप्ता बोले – 7 सरोकार हर नागरिक से जुड़े, इसलिए सभी का सहयोग जरूर।
नेचर एडवेंचर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से किया साइकिल यात्रा का आयोजन।

चंडीगढ़, 22 सितंबर :
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता द्वारा पंचकूला के लिए शुरू किए 7 सरोकारों के प्रति जन-जागरूकता लाने के लिए शहर के साइकिल प्रेमियों ने बड़े मिशन को सिरे चढ़ाया है। विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही पंचकूला की एसीपी ममता सौदा के नेतृत्व में 10 सदस्यीय दल ने साइकिल से हिमालय की दर्राओं को पार करते हुए 17982 फुट की ऊंचाई पर स्थित लद्दाख के खारदुंगला पहुंच 7 सरोकारों का संदेश दिया। यह दल 9 सितंबर को पंचकूला से रवाना हुआ था। 10 सितंबर को मनाली से साइकिल यात्रा शुरू की और शिशु, जिसपा, सरचु, विसकी नाला, डैबरिंग, पांग, लेह होते हुए 17 सितंबर को अपने मिशन तक पहुंचे। साइकिल यात्रा का आयोजन नेचर एडवेंचर ऑर्गेनाइजेशन की ओर से किया गया।
इस मिशन से लौटते ही वीरवार को उन्होंने विस अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंच उन्हें पूरे मिशन की जानकारी दी। विस अध्यक्ष ने उन्हें इस अभियान की सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी पंचकूला के लिए कार्य करने का आग्रह किया। इस पर दल के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वे आने वाले समय स्कूल-कॉलेजों में पहुंच कर भी इस अभियान के प्रति जागरूकता लाएंगे।
विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि 7 सरोकार पंचकूला की राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं। ये सातों सरोकार आम नागरिकों से जुड़े हुए हैं। इसलिए इन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों के साथ-साथ आम नागरिकों के सहयोग की भी जरूरत है। उन्होंने कहा कि शहर के साइकिल प्रेमियों ने करीब 18000 की ऊंचाई तक साइकिल यात्रा कर इन सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। गुप्ता ने कहा कि हिमाचल और लद्दाख के पहाड़ों से होते हुए खारदुंगला तक जाना आसान कार्य नहीं था। इस मिशन में दल के सदस्यों ने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का भी सामना किया है।
मिशन का नेतृत्व कर रही पर्वतारोही पंचकूला की एसीपी ममता सौदा ने विस अध्यक्ष को बताया कि रास्ता काफी दुर्गम था और ऊंचाई पर जाने के लिए ऑक्सीजन की कमी हो गई थी। कई साथियों की नाक से खून आने लगा था, लेकिन क्योंकि सभी में देशभक्ति का जज्बा सिर चढ़कर बोल रहा था, इसलिए वे हर कठिनाई का मुकाबला कर पाए। इस दल में 4 वकील जोगेंद्र धनखड़, सिद्धार्थ राणा, मनवीर राठी, अभिषेक शर्मा, 2 कॉलेज छात्राएं विभा राठी व दीया राठी, एक किसान राजेश राणा व 2 कारोबारी राजीव कुमार और अनिकेत चौधरी शामिल रहे।
ये हैं पंचकूला के 7 सरोकार :
स्ट्रे कैटल से मुक्ति :
स्ट्रीट डॉग से निजात :
प्रदूषण मुक्त शहर :
प्लास्टिक मुक्त :
ड्रग मुक्ति अभियान :
स्लम से मुक्ति :
अतिक्रमण से मुक्ति को विशेष अभियान :
मिशन पूरा करने के बाद वीरवार को विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से मिलने पहुंचे साइकिल प्रेमी।
लद्दाख के खारदुंगला पर 7 सरोकार का संदेश देता पंचकूला के साइकिल प्रेमियों का दस्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: जयराम कन्या महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा संगोष्ठी आयोजित

Thu Sep 22 , 2022
जयराम कन्या महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा संगोष्ठी आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 छात्राओं स्वनिर्मित पोस्टर एवं स्लोगन प्रदर्शित किए। कुरुक्षेत्र, 22 सितम्बर : देश के विभिन्न राज्यों में आध्यात्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक, योगा एवं विज्ञान इत्यादि जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष तथा श्री जयराम शिक्षण संस्थान के […]

You May Like

advertisement