कृषक समूहों की बैठक एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर-चांपा (सक्ती) 24 सितम्बर 2022/

एकीकृत बाल विकास परियोजना जैजैपुर द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह 2022 अंतर्गत जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यपापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जन आंदोलन के रूप में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 1 सितम्बर 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक किया जा रहा है। पोषण माह के प्रभावी सुचारू एवं परिणाम मूलक आयोजन एवं गतिविधियों के आयोजन में सम्मानीय जनप्रतिनियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय निकाय के प्रतिनिधी स्वयं सेवी संस्थायें, महिला स्व सहायता समूह आदि की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह 2022 हेतु 01 सितम्बर 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक आयोजित दैनिक गतिविधियों का कैलेण्डर तैयार कर प्रतिदिन प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्रों में गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसी तारतम्य में आज परियोजना के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कृषक समूहों की बैठक एवं उन्मूखिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय कृषकों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया एवं पोषण आधारित कृषि, मिलेट जागरूकता के संबंध में जानकारी प्राप्त की इस कार्यक्रम में सहयोगी कृषि विभाग का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय औद्यगिक प्रशिक्षण केन्द्र सक्ती के अंतर्गत मेहमान प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित

Sat Sep 24 , 2022
नोडल संस्था, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सक्ती (छ0ग0) के अंतर्गत सक्ती जिले की विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित व्यवसायों/विषयों के प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु प्रशिक्षण अधिकारियों के स्वीकृत पद के लिए रिक्त पदों (कार्यरत नियमित प्रशिक्षण अधिकारी/संविदा प्रशिक्षण अधिकारी/मेहमान प्रवक्ता को छोड़कर शेष रिक्त पद) के विरूद्व […]

You May Like

advertisement