वकील अहमद बने संयुक्त विकास पार्टी में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष , डडवारी में जश्न का माहौल
✍️ ब्यूरो कन्नौज
कन्नौज। जलालाबाद संयुक्त विकास पार्टी ने वकील अहमद को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाने के नाम की घोषणा की। घोषणा होते ही डरबारी क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया । प्रदेश अध्यक्ष वकील अहमद के घर निज निवास तारापुर पहुंचते ही वहां पहले से ही मौजूद हजारों लोगों ने बैंड बाजे की धुन के साथ फूल मालाओं से लाद दिया । इस दौरान वकील अहमद ने कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया और उन्होंने कहा संयुक्त विकास पार्टी के किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक में किसान मोर्चा शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष वकील अहमद किसान मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। इसके साथ ही किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और किसानों के लिए विशेष रूप से किए गए कार्यों का प्रचार सुनिश्चित करें। इस दौरान सुजीत पांडे, ज्ञानेंद्र सिंह ,डॉक्टर अब्दुल शेखू ,अविनाश, शराफत, रामऔतार, राजीव, दिलशाद, शाहनवाज, कमलेश, समेत हजारों लोग मौजूद रहे।