पहली बार गीता महोत्सव का साक्षी बनेगा 18 मंजिला ज्ञान मंदिर

पहली बार गीता महोत्सव का साक्षी बनेगा 18 मंजिला ज्ञान मंदिर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

ज्ञान मंदिर में आयोजित होगी कार्यक्रमों की श्रृंखला।
सूर्यग्रहण पर भी आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम।
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया फैसला।

कुरुक्षेत्र, 26 सितंबर : अबकि बार 18 मंजिला ज्ञान मंदिर अंतररष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का साक्षी बनेगा। इतना ही नही इस वर्ष गीता महोत्सव के दौरान ज्ञान मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। यह फैसला ज्ञान मंदिर में आयोजित श्री ब्रह्मपुरी अन्नक्षेत्र आश्रम ट्रस्ट की बैठक में लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता व मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने की। बैठक में पहुंचने पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश गोयल ने सभी की स्वागत किया।
इंद्रेश कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन ज्ञान मंदिर एशिया का ऊँंचा मंदिर है, इस मंदिर की अपनी महत्ता है। मंदिर का निर्माण कार्य जोरों शोरों से चला हुआ है। ऐसे में अबकि बार पहली बार गीता महोत्सव में भी ज्ञान मंदिर की सहभागिता रहेगी। मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जल्द ही यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। इसके अलावा अक्तृूबर माह में होने वाले सूर्यग्रहण के अवसर पर ज्ञान मंदिर में विशेष भंडारे का जहां आयोजन किया जाएगा वहीं इसके अलावा भी अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। ट्रस्ट के प्रधान राजेश गोयल ने कहा कि ज्ञान मंदिर का निर्माण कार्य पहले से तेज गति से किया जा रहा है। जल्द ही मंदिर बनकर तैयार होगा और यह मंदिर दार्शनिक बनेगा। मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद पर्यटन की दृष्टि से भी कुरुक्षेत्र आगे बढेगा। उन्होने कहा कि कनाडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में ज्ञान मंदिर की सहभागिता रही है। वहीं गीता महोत्सव व सूर्य ग्रहण मेले के दौरान भंडारे व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व भी आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित करने के अलावा विभिन्न अवसरों पर ज्ञान मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर श्याम बंसल कैथल, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, राणा बंसल, डा. पवन गोयल, सतीश बिंदल, बृजभान मित्तल, अजय गोयल, सतपाल सिंगला, बिपिन गुप्ता व विमलेश गोयल के अलावा अन्य मौजूद रहे।
18 मंजिला ज्ञान मंदिर के बाहर इंद्रेश कुमार व अन्य ट्रस्टी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम विद्यापीठ में प्रारम्भ हुआ नवरात्र दुर्गा सप्तशती शतचंडी अनुष्ठान

Mon Sep 26 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 दुर्गा सप्तशती शतचंडी अनुष्ठान में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजनदुर्गा शतचंडी अनुष्ठान से होता है दुश्मनों का विनाश।जयराम विद्यापीठ दुर्गा सप्तशती पाठ कर रहे हैं ब्रह्मचारी और ब्राह्मण। कुरुक्षेत्र, 26 सितम्बर : देशभर में फैली जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष […]

You May Like

advertisement