सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) ने आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों और आंगनबाड़ी वर्कर्स को किया सम्मानित

सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) ने आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों और आंगनबाड़ी वर्कर्स को किया सम्मानित।

हरियाणा संपादक – 9416191877

50 से अधिक गांव की आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों और आंगनबाड़ी वर्कर्स सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 26 सितम्बर : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के अंतर्गत सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के द्वारा गांव बिशनगढ़ में 50 से अधिक गांव की आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों और आंगनबाड़ी वर्कर्स को उनके कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के एडवोकेट जवाहरलाल गोयल ने की। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर्स ने कोरोना काल में जो कार्य किए हैं वो बहुत ही सहरानीय हैं। इन सभी लोगों ने इस कोरोना काल में समाज के लिए अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा से निभाया। ट्रस्ट के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मितल व राजेश सेन ने बताया कि ट्रस्ट समाज में शिक्षा, रक्तदान, स्वास्थ्य और करियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। ट्रस्ट की तरफ से उनके बच्चों को मुफ्त में तीन साल के लिए एक एजुकेशन एप को उपलब्ध करवाने और उन को करियर चुनने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। ट्रस्ट ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से समस्त सदस्यों को डाबर का इम्यूनिटी बूस्टर गिफ्ट पैक उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर सेवा ट्रस्ट से दिलबाग सिंह, राजेंद्र सैनी, विक्की सैनी, सुमन्त सैनी, फैसीलेटर राजकुमारी, आशा वर्कर्स पूजा सैनी, कृष्णा, मंजीत कौर इत्यादि मौजूद रहे।
आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों और आंगनबाड़ी वर्कर्स को सम्मानित करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्र पूजन में हमेशा होनी चाहिए सर्वकल्याण की भावना : महंत जगन्नाथ पुरी

Mon Sep 26 , 2022
नवरात्र पूजन में हमेशा होनी चाहिए सर्वकल्याण की भावना : महंत जगन्नाथ पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 सर्वकल्याण की भावना रखने वाले श्रद्धालुओं पर होती है मां भगवती की विशेष कृपा : महंत जगन्नाथ पुरी।मंदिर में स्थापित अखण्ड ज्योति पर प्रारम्भ हुआ निरंतर नवरात्र पूजन। […]

You May Like

advertisement