रिपोर्ट पदमाकर पाठक
भाजपा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत कार्यक्रम विविधता में एकता मिशन अस्पताल के सभागार में संपन्न।
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 सितम्बर को विविधता में एकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाधीन सिंह मौजूद रहे अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण सिंह व सह संयोजक पवन देव त्रिपाठी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में जनपद में रहने वाले बिहारी, पंजाबी, बंगाली, व दक्षिण भारत के लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि और जिलाध्यक्ष के द्वारा उनको अंगवस्त्र भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाधीन सिंह ने कहा कि विविधता में एकता भारत की विशेषता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में रहने वाले विभिन्न प्रांतों विभिन्न भाषाओं के लोग एक साथ उपस्थित होकर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देने का कार्य कर रहे हैं। अलग भाषा अलग खानपान अलग वेशभूषा के होते हुए भी हम सभी एक है। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां सभी मत संप्रदाय विभिन्न संस्कृतियों के लोग एक साथ मिल जुलकर रहते हैं। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत विविधता में एकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देने का कार्य किया गया। इसी क्रम में 27 सितम्बर को शुभकामना एवं अभिनन्दन पत्र कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर डा अशोक सिंह, हरिवंश मिश्रा, नागेन्द्र पटेल, नन्हकूराम सरोज, विनय प्रकाश गुप्ता, दीपक चतुर्वेदी, परवीन सिंह व आमजन मौजूद रहे।