![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220929-WA0091.jpg)
महिलाओं ने दुर्गा वाहिनी स्थापना दिवस पर निकाली भव्य यात्रा
कन्नौज। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के संयुक्त नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी स्थापना दिवस पर आज महिलाओ की भव्य यात्रा निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओ ने भाग लिया। मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की महिलाए सिद्धपीठ फूलमती देवी मंदिर में एकत्र हुई जहां उन्होंने माता फूलमती देवी की पूजा अर्चना की। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गुंजन भदौरिया ने कहा कि मातृ शक्ति अब जाग चुकी है और हर स्तर पर महिलाएं अपने कार्य को अंजाम दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि किसी जमाने में महिलाओ को अबला समझा जाता था लेकिन अब यह स्थिति नहीं है। अब महिलाएं फूल की जगह चिंगारी बन गई हैं। उन्होंने महिलाओ से नारा लगवाया ‘फूल नहीं चिंगारी है हम भारत की नारी है’
सभी महिलाएं हाथों में फरसा तथा पीले ध्वज धारण किए थी। ज्यादातर महिलाएं पीली पगड़ी भी पहने हुए थी और नारेबाजी कर रही थी। फूलमती देवी मंदिर से ही पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। यहां से महिलाएं चिरैयागंज, हरदेवगंज, कचहरी टोला, अजयपाल होते हुए ग्वाल मैदान पहुँची।