जिले का 29 वां थाना तेजीबाज़ार का एस0पी0 ग्रामीण ने किया उद्घाटन

जिले का 29 वां थाना तेजीबाज़ार का एस0पी0 ग्रामीण ने किया उद्घाटन–

संवाददाता–विजय दुबे

तेजीबाज़ार- (जौनपुर)-

तेजीबाज़ार थाने को जनपद के 29वें थाने के रूप में एस0पी0 ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया, तत्पश्चात पं0 जयप्रकाश उपाध्याय के सानिध्य में बड़े ही विधि विधान से तेजीबाज़ार थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने हवन-पूजन किया, क्षेत्रीय लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली सभी को जलपान कराया गया, उद्घाटन के मौके पर एस0पी0ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि बहुत प्रयास के बाद तेजीबाज़ार थाना मिला है, क्षेत्र वालों के लिए हर्ष की बात है कि थाना हो जाने से क्षेत्र की जनता को भरपूर लाभ होगा, तेजीबाज़ार थाने के अंतर्गत 92 गावँ शामिल किया गया है। अब यहां की जनता को किसी कार्य के लिए महराजगंज थाने पर नही जाना पड़ेगा, एस0पी0 ग्रामीण ने यह भी कहा कि समय आने पर ग्राम प्रधानों व चौकीदारों तथा क्षेत्रीय जनता के साथ एक मीटिंग कर सारी जानकारियो से सभी को अवगत कराया जायेगा, यहां के थाने का एस0ओ0जी नम्बर एलॉट हो गया है, समय- समय पर यहां थाना दिवस आयोजित होगा और जनता को इसका लाभ मिलेगा, स्थायी थाने के निर्माण के बारे में इन्होंने कहा कि मरगूपुर में स्थायी थाना बनेगा अभी कुछ कानूनी प्राक्रिया पूर्ण की जा रही है कागजात पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा, वहीं थानाध्यक्ष तेजीबाजार सन्तोष कुमार पाठक ने कहा कि मेरी नियुक्ति दो दिन पूर्व ही हुई है यहां की जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है, यहा थाना स्थापित होने से लोगों को गर्व महसूस हो रहा है यहां अपराध और अपराधियो के तादाद में कमी होगी, जनता के उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश हमेशा रहेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कमलाकर मिश्र, विनोद सेठ, अध्यापक संजय सिंह, प्रधान विजय भारत यादव, पूर्व प्रधान धनजंय तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य चौखड़ा राकेश सिंह, अच्छे लाल सिंह, महेंद्र सिंह, पिंकू सिंह, सन्दीप पत्रकार, राजकमल मिश्रा पत्रकार,विजय दुबे पत्रकार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आशीष सिंह आशु ,सदर सर्किल क्षेत्र के सी0ओ0 सदर एस0पी0 उपाध्याय,सी0ओ0 बदलापुर शुभम तोदी,थानाध्यक्ष सिकरारा विवेक तिवारी,थानाध्यक्ष बक्शा त्रिवेणी सिंह,
महराजगंज थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पांडेय,मछलीशहर सी0ओ0, एस0एच0ओ0 योगेंद्र सिंह,
डायल 112 एस0आई0 राम नरेश,
चौकी प्रभारी राजीव मल्ल, एस0आई0 हरिद्वार मिश्रा, कांस्टेबल अमरजीत यादव, संजय चौहान, दिनेश यादव, बलवंत यादव, श्याम सिंह चौहान, मुकेश सिंह चंदेल, अमित कुमार, अर्जुन यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहें।।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri Sep 30 , 2022
ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में आज उस वक्त हड़कंप मच गया है जब Bsc.परीक्षा में फैल हुए छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं NSUI के एक छात्र ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जीवाजी यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक के कक्ष में एनएसयूआई के छात्र […]

You May Like

advertisement