कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष अनेजा इंडियन आईकॉनिक अवार्ड-2021 से सम्मानित।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877
समाजसेवी संस्थाओं व गणमान्यजनों ने डॉ.आशीष अनेजा को दी बधाई।
कुरुक्षेत्र, 3 मार्च :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल ऑफिसर, गैपियो एवं आरएसएसडीआई सदस्य डॉ. आशीष अनेजा को इंडियन आईकॉनिक अवार्ड- 2021, ए वतन तेरे लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. अनेजा को यह अवार्ड विशाल एजुकेशन ट्रस्ट, एआरके फाउंडेशन एंड एनी एडवरटाइजिंग के संयुक्त तत्वावधान में 27 फरवरी 2021 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभा के धनी, मेहनती एवं समाज सेवक लोगों के द्वारा देश के विभिन्न शहरों और गांव से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ. अनेजा को यह अवार्ड उनके सामाजिक कार्यों जैसे समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए निशुल्क कैंप लगाने एवं कोरोना काल में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देने हेतु प्रदान किया गया। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक समाजसेवी को उनके कार्यों के लिए सम्मानित करना एवं युवा वर्ग को ज्ञान मार्ग पर चलाना और उसके मानसिक स्तर को ऊंचा उठाना है। डॉ. अनेजा ने इस अवसर पर ट्रस्ट की फाउंडर श्रीमती नीलिमा ठाकुर, वाइस प्रेसिडेंट मोहित बजाज एवं जनरल सेक्रेटरी आशीष चौधरी जी का धन्यवाद किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी डॉ. आशीष अनेजा को उनके सामाजिक कार्यों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है।