नेपाल से आए महिला प्रतिनिधि मंडल ने किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन

नेपाल से आए महिला प्रतिनिधि मंडल ने किए ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

उत्तरप्रदेश वृन्दावन : दावानाल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम में काठमांडू (नेपाल) के पुलिस महानिदेशक धीरज प्रताप सिंह की धर्मपत्नी कुसुम सिंह के नेतृत्व में महिलाओं का दल विश्वविख्यात ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी महाराज के दर्शनों के लिए वृन्दावन आया।यहां उन्होंने गोवर्धन के पंडित रामनिवास गुरुजी व पंडित जयगोपाल शास्त्री के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। प्रतिनिधि मंडल में तृप्ता शाहा,चेतना शाहा, अनुश्री, प्रज्ञा सिंह, संध्या जोशी व कल्पना गिरि आदि थी। इन सभी ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के समक्ष अपना माथा टेक कर विश्वशांति की कामना की।साथ ही सभी महिलाओं ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हम सभी ब्रज-वृन्दावन के दर्शन कर अत्यंत अभिभूत हैं।हमारी हार्दिक इच्छा है कि बांके बिहारी हम सभी को बार- बार श्रीधाम वृन्दावन में बुलाते रहें।
इस अवसर पर उड़िया बाबा आश्रम, ब्रजभूमि कल्याण परिषद, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा, ब्रज साहित्य सेवा मंडल व ब्रज सेवा संस्थान आदि के पदाधिकारियों ने नेपाल से आए दल का भावभीना स्वागत किया।
स्वागत समारोह में पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, हरीश अग्रवाल, डॉ. राधाकांत शर्मा,दिनेश कौशिक , आचार्य ईश्वर चंद्र रावत आदि ने माल्यार्पण करके एवं शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह, ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला भेंट कर उनका स्वागत किया।संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर की ओर से मेहंदी और रंगोली कंपटीशन का किया गया आयोजन:रमन कुमार शर्मा

Wed Oct 12 , 2022
भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर की ओर से मेहंदी और रंगोली कंपटीशन का किया गया आयोजन:रमन कुमार शर्मा फिरोजपुर 12 अक्टूबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:= भारत विकास परिषद फिरोजपुर शहर की ओर से मेहंदी और रंगोली कंपटीशन का आयोजन सिख कन्या महाविद्यालय फिरोजपुर शहर में किया गया, जिसमें 9 […]

You May Like

Breaking News

advertisement