कन्नौज:आबकारी विभाग की टीम स्थानीय पुलिस ने सैकड़ों लीटर लहन नष्ट कर 50 लीटर कच्ची शराब सहित किया गिरफ्तार

आबकारी विभाग की टीम स्थानीय पुलिस ने सैकड़ों लीटर लहन नष्ट कर 50 लीटर कच्ची शराब सहित किया गिरफ्तार
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी
कन्नौज l जनपद में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर सैकड़ों लीटर लहन नष्ट कर 50 लीटर कच्ची शराब सहित युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की l आबकारी अधिकारी कन्नौज के नेतृत्व में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया l आयुक्त उत्तर प्रदेश व आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुपालन में आज जिला अधिकारी कन्नौज के आदेश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी कन्नौज,के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक यतेंद्र कुमार शर्मा ,रणविजय सिंह, व अमित कुमार निर्मल व छिबरामऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने छिबरामऊ गिहार बस्ती,बहबलपुर में दविश देकर भारी मात्रा में लगभग 700 किलो लहन मौके पर नष्ट किया गया। तीन अभियुक्त मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए l कुल 50 लीटर कच्ची शराब जब्त किया गया।तीन अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही की गई।व संदिग्ध ग्राम में जन जागरूकता अभियान चलाया गया l कच्ची शराब के निर्माण के व्यवसाय को छोड़ने की अपील की गई। इच्छुक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं में लाभार्थी बनवाने में आबकारी विभाग यथासंभव सहयोग करेगा।आबकारी विभाग कन्नौज का अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਟਰੱਸਟ ਸਦਾਵਰਤ ਪੰਚਾਇਤੀ ਅਤੇ ਸੀਆਰਾਮ ਵੈੱਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਪਿੰਡ ਸੋਢੇਵਾਲਾ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਲਾਏ ਪੌਦੇ:ਪੀ ਸੀ ਕੁਮਾਰ

Sat Aug 28 , 2021
ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 27 ਅਗਸਤ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਟਰੱਸਟ ਸਦਾਵਰਤ ਪੰਚਾਇਤੀ ਅਤੇ ਸੀਆ ਰਾਮ ਵੈੱਲਫੇਅਰ ਸੋਸਾਇਟੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਨੇ ਮਿਲ ਕੇ ਸੋਢੇ ਵਾਲਾ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿਖੇ ਪਿੰਡ ਦੀ ਪੰਚਾਇਤ, ਸਕੂਲ ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਸਮੇਤ ਰਲ ਮਿਲ ਕੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਏਸ੍ਰੀ ਪੀ ਸੀ ਕੁਮਾਰ ਮੁੱਖ ਸਮਾਜ ਸੇਵਕ ਨੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ […]

You May Like

advertisement