उत्तराखंड: यूपी सहित 8 से ज्यादा राज्यों में 7 नवंबर से अग्निवीर भर्ती शरू,

रानीखेत: उत्तराखंड में कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र रानीखेत में सेना की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली आज यानि सोमवार 07 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए केंद्र ने तैयारी पूरी कर ली हैं। भर्ती के लिए सैन्य परिवारों से जुड़े युवाओं का रानीखेत पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार शाम तक काफी संख्या में युवा नगर में पहुंच चुके थे।

केआरसी मुख्यालय से जारी यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती रैली कार्यक्रम के तहत पहले दिन सोमवार को अग्निवीर जनरल ड्यूटी पदों के लिए उत्तराखंड के सभी जनपदों के सैन्य परिवारों से जुड़े युवाओं की भर्ती होगी। इसके बाद 8 नवंबर को शारीरिक मापदंड में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी।

9 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए उप्र, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों के सैन्य आश्रित अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 11 नवंबर को अग्निवीर ट्रेडमैन की भर्ती में सभी राज्यों के रिलेशन अभ्यर्थी हिस्सा ले पाएंगे। 13 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए विशिष्ट खिलाड़ियों की भर्ती होगी।

इसमें सभी राज्यों के अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा। भर्ती केआरसी के सोमनाथ मैदान में होगी। केआरसी के अधिकारियों के अनुसार भर्ती में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिनके पास कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र से जारी किए गए भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध हैं।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: भाजपा ने की जिलाध्यक्षों की घोषणा,

Mon Nov 7 , 2022
देहरादून: लंबे मंथन और केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद भाजपा ने प्रदेश में सभी सांगठनिक जिला इकाइयों के अध्यक्षों के नामों की रविवार देर रात घोषणा कर दी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश […]

You May Like

Breaking News

advertisement