सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को जूस, शैम्पू, पेस्ट बांटे।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया से मिले समान से झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों चेहरों पर आई रौनक।
कुरुक्षेत्र, 12 नवम्बर : नगर के सुंदर पुर रेलवे फाटक के पास की झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया कुरुक्षेत्र टीम द्वारा डाबर रियल जूस, शैम्पू, पेस्ट बांटे गए। सेवा ट्रस्ट द्वारा दिए गए सामान को लेकर इन परिवारों की खुशी देखते ही बनती थी। खंड कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सैनी ने सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के बारे में बताया कि सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया समय-समय पर गरीब और लाचार लोगों का भी संपूर्ण ध्यान रखती है। समय-समय पर इन को यह किट निशुल्क वितरित करती है। उन्होने बताया कि जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल के मार्गदर्शन में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया कुरुक्षेत्र की टीम सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार बच्चों, आशा वर्कर्स , सफाई कर्मचारी, रक्तदान दाताओं, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को समय समय पर सम्मानित करने के साथ सहयोग करती रहती है। ट्रस्ट वृक्षारोपण, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर विजय दास, विष्णु देव, संतोष, सुनीता, गीता, उर्मिला, शान्ति इत्यादि मौजूद रहे।
सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को जूस, शैम्पू, पेस्ट बांटते हुए।